सब्सक्राइब करें

आजम ने भाजपा के जले पर नमक रगड़ा, कहा- उपचुनाव में मोदी-योगी के अहंकार की हार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद Updated Thu, 15 Mar 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
azam khan reaction on defeat of BJP in uttar prades bypoll.

लोकसभा के उपचुनाव में गोरखपुर व फूलपुर में मोदी और योगी के अहंकार की हार हुई है। सपा को बसपा का समर्थन मिलने से ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां ने फैजाबाद के रौनाही के गांव शेख अलाउद्दीनपुर स्थित मुलायम यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद एजाज अहमद के आवास पर कहीं।

Trending Videos
azam khan reaction on defeat of BJP in uttar prades bypoll.
वे बसपा के पूर्व मंत्री व विधान मंडल के नेता लालजी वर्मा के पुत्र के निधन पर टांडा स्थित उनके आवास से लौटे थे। मो. एजाज अहमद के पिता की दो सप्ताह पूर्व हुए निधन के पर पूर्व मंत्री ने शोक व्यक्त किया। कहा कि भविष्य में भी यदि सपा-बसपा का गठबंधन बना तो भाजपा पूरे प्रदेश में आगामी लोकसभा के चुनाव में खाता नहीं खोल पायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
azam khan reaction on defeat of BJP in uttar prades bypoll.

अपराधियों की भाषा बोल रहे मुख्यमंत्री : आजम
वहीं, अंबेडकरनगर में पूर्व मंत्री आजम खां ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपराधियों की भाषा बोल रहे हैं। कहा कि संवैधानिक पद पर बैठा हुआ व्यक्ति यदि सदन के अंदर यह कहे कि मैं काट डालूंगा, यह कर दूंगा, वह कर दूंगा, तो वह अपराधियों की भाषा है।

azam khan reaction on defeat of BJP in uttar prades bypoll.

ईद न मनाए जाने संबंधित मुख्यमंत्री के बयान की चुटकी लेते हुए कहा कि वे यदि ईद नहीं मनाएंगे और मैं होली नहीं मनाऊंगा, तो मेरी सेंवई और उनकी गुझिया कौन खाएगा। ऐसे बयानों से बचा जाना चाहिए। सपा नेता ने कहा कि प्रदेश में सरकार से लोगों का विश्वास तेजी से उठा है। सदन में अनावश्यक बयान देने की बजाए मुख्यमंत्री व अन्य जिम्मेदार लोगों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed