सब्सक्राइब करें

शहर की नामी कालोनियों में चलता मिला सेक्स रैकेट, मोबाइल पर होती थी बुकिंग, स्पा सेंटरों से किया जाता था मैसेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Feb 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
sex racket was running in some colonies in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ के इंदिरानगर व गाजीपुर थानाक्षेत्र की नामी कॉलोनियों में संचालित छह सैलून व स्पा सेंटर में शनिवार को पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान सेक्स रैकेट संचालित होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों से 35 लोगों को दबोचा जिसमें 20 युवतियां, 15 युवक समेत संचालक शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने 2.58 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। इसके अलावा आपत्तिजनक सामग्री भी मिलीं।

Trending Videos
sex racket was running in some colonies in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, पकड़े गए लोगों और संचालकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं एक फरार संचालक आयुष समेत अन्य की तलाश की जा रही है। जबकि द माउंटेन सैलून की महिला संचालिका को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई लड़कियां लखनऊ व आसपास के जिलों की बताई जा रही है। वहीं सभी युवक लखनऊ के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sex racket was running in some colonies in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इन स्पा सेंटरों पर पड़ा छापा
एसीपी गाजीपुर योगेश कुमार के मुताबिक, गाजीपुर थाना क्षेत्र के अमाया हेवन ए सैलून एंड स्पा सेंटर, ईश्वरपुरी इंदिरानगर सेक्टर-12, जस्ट हेवन सैलून एंड स्पा सेंटर ओम प्लाजा इंदिरानगर सेक्टर-19 और वहीं के द माउंटेन सैलून एंड स्पा सेंटर में छापा मारा गया।

sex racket was running in some colonies in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इसके अलावा इंदिरानगर के द स्टाइलिश सैलून एंड स्पा सेंटर खुर्रमनगर, पर्पल आर्चिड सैलून एंड स्पा सेंटर शिवाजीपुरम, ब्यूटी एंड माइंड सैलून एंड स्पा सेंटर खुर्रमनगर में छापा डाला गया। इस दौरान गाजीपुर व इंदिरानगर के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा व अजय प्रकाश त्रिपाठी सहित दोनों थानों की पुलिस टीम मौजूद थी।

विज्ञापन
sex racket was running in some colonies in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

आठ टीमों ने की छापेमारी, पुलिस को धमकाया
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के नेतृत्व में एसीपी महानगर योगेश कुमार, इंदिरानगर से अजय त्रिपाठी, गाजीपुर से प्रशांत मिश्रा, गुडंबा से फरीद अहमद, इंस्पेक्टर विकासनगर और महिला थाने की पुलिस समेत आठ टीमों ने छापा डाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed