{"_id":"69a12bf1538eb1ec7e07c2c0","slug":"lucknow-murder-accused-killer-son-spent-night-muttering-in-jail-2026-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल में कैसी कटी अक्षत की रात: पूरी रात बैठकर बड़बड़ाता रहा, कभी रोता तो कभी करता पछतावा, पूछने पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में कैसी कटी अक्षत की रात: पूरी रात बैठकर बड़बड़ाता रहा, कभी रोता तो कभी करता पछतावा, पूछने पर कही ये बात
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:00 PM IST
सार
लखनऊ में पिता की हत्या के आरोपी अक्षत प्रताप सिंह (21) ने जेल में रातभर बेचैनी में काटी। वह बड़बड़ाता रहा और रोता रहा, अपनी करतूत पर पछतावा कर रहा है। चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 14
lucknow murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Link Copied
पिता का हत्यारोपी बेटा अक्षत बुधवार की रात जेल में सो नहीं सका। वह पूरी रात बड़बड़ाता रहा। आरोपी को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहे हैं। जेल प्रशासन के समझाने पर अक्षत ने बृहस्पतिवार को दोपहर में थोड़ा खाना खाया। हालांकि, रात में फिर उसने खाने से मना कर दिया।
Trending Videos
2 of 14
इसी नीले ड्रम में थी कारोबारी की लाश
- फोटो : अमर उजाला
पूरी रात आरोपी दीवार के सहारे बैठा रहा। पूछने पर आरोपी ने बताया कि उसे पहले पापा ने पीटा था, जिसके बाद उसने उन्हें गोली मार दी। आरोपी की निगरानी के लिए दो लोगों को लगाया गया है। आरोपी की हरकतों पर भी नजर रखी जा रही है। अक्षत की काउंसिलिंग की जा रही है। वह रात में रो रहा था और अपनी करतूत पर पछतावा भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मीडिया के सामने किया गया था पेश
लखनऊ में पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह की हत्या के आरोप में उनके बेटे अक्षत को पुलिस ने बुधवार को मीडिया के सामने पेश किया। अक्षत पर अपने पिता की हत्या का आरोप है, जिसे उसने 20 फरवरी को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, अक्षत ने पूछताछ में हत्या को गलती बताया, लेकिन इस जवाब से कोई संतुष्ट नहीं है।
4 of 14
कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मानवेंद्र सिंह लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल के निवासी थे और शराब का कारोबार भी करते थे। पुलिस ने बताया कि मानवेंद्र अपने बेटे अक्षत पर डॉक्टर बनने का लगातार दबाव बना रहे थे। अक्षत ने दो बार नीट परीक्षा दी थी, लेकिन दोनों बार वह इसमें असफल रहा था। इसके बावजूद, मानवेंद्र उससे लगातार परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहते रहते थे। इसी बात को लेकर 19 फरवरी की देर रात पिता और पुत्र के बीच तीखी बहस हुई थी।
विज्ञापन
5 of 14
कारोबारी का शव घर पहुंचने पर बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इस बहस से नाराज होकर अक्षत ने 20 फरवरी की तड़के अपने पिता की हत्या कर दी। उसने अपनी लाइसेंसी राइफल का उपयोग करके मानवेंद्र के सिर में गोली मार दी थी। हत्या के बाद अक्षत ने अपने पिता के शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।