सब्सक्राइब करें

UP: 70 फीट गहरे कुएं में गिरी चार साल की मासूम, तीन घंटे चला रेस्क्यू; बच्ची की मौत के बाद हो गया हंगामा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 29 May 2026 12:04 PM IST
सार

आगरा के जैतपुर के गोपालपुरा गांव में खेलते समय 4 साल की बच्ची 70 फीट गहरे कुएं में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। रेस्क्यू में देरी से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया, बाद में प्रशासन के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
4-Year-Old Girl Dies After Falling Into 70-Foot Well in Agra, Villagers Protest Rescue Delay
70 फीट गहरे कुएं में गिरी चार साल की मासूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के जैतपुर के गांव गोपालपुरा में बृहस्पतिवार शाम खेलते समय ट्यूबवेल के 70 फीट गहरे कुएं में गिरकर चार साल की मासूम बिट्टू की मौत हो गई। तीन घंटे तक उसे कुएं से नहीं निकालने पर ग्रामीणों ने बाह-कचौरा घाट मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया। बाद में अग्निशमन कर्मी ने रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर बच्ची को निकाला। सीएचसी से शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने पर भी एंबुलेंस को रोककर हंगामा किया गया। डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजन को शांत कराया।


गोपालपुरा के अनिल कटारा किसान हैं। उनकी बेटी हेमा की शादी पीटमपुर सरैया, फिरोजाबाद में सौरभ तिवारी के साथ हुई है। हेमा पति और जुड़वां बेटियों बिट्टू और किट्टू को लेकर बृहस्पतिवार को मायके आई थीं। परिजन ने बताया कि घर में एकादशी उद्यापन का कार्यक्रम चल रहा था। घर के पास ही प्राचीन कुआं है। सबमर्सिबल पंप की बोरिंग कराने के बाद प्लाईवुड से कुएं को ढक दिया गया था। उनकी जुड़वां बेटियां बिट्टू और किट्टू कुएं के पास खेल रही थीं।

 
4-Year-Old Girl Dies After Falling Into 70-Foot Well in Agra, Villagers Protest Rescue Delay
बच्चियां - फोटो : अमर उजाला
अचानक प्लाईवुड टूटने से बिट्टू कुएं में गिर गई। पीछे चल रही किट्टू बाल-बाल बच गई। बहन को गिरता देख उसने शोर मचाया। इस पर परिजन और पड़ोसी पहुंच गए। सूचना पर बाह से अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच गई।
Trending Videos
4-Year-Old Girl Dies After Falling Into 70-Foot Well in Agra, Villagers Protest Rescue Delay
रेस्क्यू करती टीम - फोटो : अमर उजाला
मगर कुएं में जहरीली गैस होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका। करीब तीन घंटे तक परिजन इंतजार करते रहे। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बाह-कचौराघाट मार्ग पर लकड़ी आदि रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4-Year-Old Girl Dies After Falling Into 70-Foot Well in Agra, Villagers Protest Rescue Delay
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर नायब तहसीलदार सुधीर गिरी पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। तब तक अग्निशमन कर्मी रेस्क्यू के लिए तैयार हो गए। करीब आधा घंटे में जाम खुल गया। बिट्टू को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
4-Year-Old Girl Dies After Falling Into 70-Foot Well in Agra, Villagers Protest Rescue Delay
मौके पर मौजूद घरवाले - फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस से बाह सीएचसी ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीण दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए लोग अड़ गए। डीसीपी ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर ही लोग शांत हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed