{"_id":"605d6219b69a7950064153f5","slug":"acid-attack-in-love-affair-young-man-died-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवक पर फेंका तेजाब: सेहरा बंधने से पहले भाई की लाश देख रोईं पांच बहनें, 28 अप्रैल को थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर फेंका तेजाब: सेहरा बंधने से पहले भाई की लाश देख रोईं पांच बहनें, 28 अप्रैल को थी शादी
Fri, 26 Mar 2021 09:54 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 26 Mar 2021 09:54 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सोनम पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के शास्त्री नगर में गुरुवार की सुबह एक युवती ने अपने प्रेमी पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। इलाज के दौरान अस्पताल में प्रेमी की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवती भी झुलस गई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती प्रेमी का रिश्ता दूसरी जगह तय होने से खफा थी। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। किराये पर रह रही नर्स सोनम ने देवेंद्र को अपना पति बताया था। वह कभी-कभार आता था। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि देवेंद्र रात में सोनम के कमरे पर रुका था। रात में दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ। सुबह तेजाब से झुलसने की घटना सामने आई। सोनम ने अपने बयान में यही कहा कि उस पर तेजाब डाला गया। तेजाब देवेंद्र पर गिर गया। वह बच गई।
आरोपी युवती सोनम का फाइल फोटो, मृतक देवेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि देवेंद्र राजपूत की 28 अप्रैल को शादी होने वाली थी। इसके लिए घर में तैयारी चल रही थीं। वह पांच बहनों में इकलौता भाई था। बहनों का दुलारा था। बृहस्पतिवार शाम को देवेंद्र की लाश घर के दरवाजे पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बहनों का बुरा हाल हो गया। मां कुसुमा बेहोश हो गईं। परिवार के अलावा मोहल्ले के लोगों की भी आंखें नम हो गईं। देवेंद्र के पिता खेती करते हैं। उसका रिश्ता कासगंज की युवती से तय हुआ था। कार्ड भी बंटने शुरू हो गए थे।
मृतक देवेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मकान मालिक सुरेश चंद ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सोनम पहले शास्त्री नगर में ही दूसरे मकान में किराये पर रहती थी। इस कारण वो उसे जानते थे। पांच महीने से उनके मकान में किराये पर रहने लगी थी। उसे मकान की पहली मंजिल का कमरा दिया था। मकान मालिक भूतल पर रहते हैं। उसने बताया था कि देवेंद्र उसका पति है। बाहर काम करता था। वह महीने में दस दिन बाद आता था। एक या दो दिन रुककर जाता था। इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया। इस कारण ही उन्हें कभी शक नहीं हुआ। बुधवार रात को देवेंद्र को आते हुए देखा था। सोनम के कमरे में गया था। इसके बाद वहीं रुक गया। सुबह उसके चीखने पर मकान मालिक की पत्नी पहुंची थी। दोनों झुलसे हुए थे। देवेंद्र की ज्यादा हालत खराब थी। इस घटना के पीछे क्या कारण है। यह नहीं पता चल सका। उधर, थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि सोनम और देवेंद्र पति-पत्नी के रूप में रहते थे। सोनम का पति गुजरात में काम करता है। वह उसके साथ नहीं रहती है। देवेंद्र का रिश्ता दूसरी जगह तय होने सोनम नाराज थी। इसी पर विवाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी कमरे में हुई तेजाब से हमले की घटना
- फोटो : अमर उजाला
देवेंद्र को लेने आया था दोस्त शिवम
देवेंद्र ने झुलसी ही हालत में अपने दोस्त शिवम को फोन किया था। उससे मदद मांगी थी। इस पर शिवम अपने एक मित्र के साथ आया। वह दोनों देवेंद्र को लेकर जाने लगे। मकान मालिक ने दोनों से एक ही गाड़ी में सोनम को भी ले जाने के लिए कहा। मगर, दोस्त यह कहकर गए कि अभी देवेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराएंगे। इसके बाद सोनम को लेकर जाएंगे। देवेंद्र ज्यादा झुलस गया है। मगर, वापस लौटकर नहीं आए। इस पर मकान मालिक ने ही एंबुलेंस बुलाई। इसके बाद सोनम को इमरजेंसी लेकर गए। यहां से सिकंदरा के निजी अस्पताल में लाए। उसके हाथ-पैर झुलस गए हैं।

अस्पताल में भर्ती आरोपी सोनम
- फोटो : अमर उजाला
इन सवालों के जवाब ढूंढ रही पुलिस
- कमरे पर तेजाब कौन लेकर आया। तेजाब की कट्टी या बोतल कहां है?।
- दोनों के बीच झगड़ा कब से चल रहा था।
- क्या सोनम के परिजनों को भी उसके देवेंद्र से संबंध होने की जानकारी थी।
आगरा में युवक पर तेजाब से हमला : प्रेमी का रिश्ता दूसरी जगह तय होने से खफा प्रेमिका ने ली जान