फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज रज उत्सव: कृष्ण नगरी में जीवंत होगी महाभारत, अभिनेता पुनीत इस्सर के नाटक का होगा लाइव मंचन

Tue, 09 Nov 2021 12:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Nov 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Actor Puneet Issar will perform to stage Mahabharata drama in Braj Raj festival in Mathura
ब्रज रज उत्सव में हुनर हॉट - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में एक बार फिर वृंदावन कुंभ मेला स्थल पर संस्कृति के अद्भुत रंग बिखरेंगे। यहां 10 नवंबर से शुरू हो रहे ब्रज रज उत्सव में कला और संस्कृति संगम होगा तो हुनर हॉट में 200 से ज्यादा हुनरमंद अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 10 दिवसीय उत्सव में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। ब्रज के साथ-साथ देश के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।



टीवी धारावाहिक महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता पुनीत इस्सर नाटक के माध्यम से द्वापरयुग की लीला को जीवंत करेंगे। पुनीत इस्सर अपनी टीम के साथ महाभारत नाटक का लाइव मंचन करेंगे। महाभारत नाटक में स्टेज पर 40 कलाकार प्रस्तुति देंगे। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि यह भव्य नाटक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। महाभारत नाटक का मंचन 15 नवंबर को किया जाएगा।

Actor Puneet Issar will perform to stage Mahabharata drama in Braj Raj festival in Mathura
अभिनेता पुनीत इस्सर - फोटो : अमर उजाला
फिल्म, टेलीविजन और थियेटर अभिनेता पुनीत इस्सर द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक ‘महाभारत’ में 40 कलाकार परफॉर्म करेंगे। यह नाटक लयबद्ध संवादों के साथ काव्य रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। पुनीत इस्सर ने वीडियो जारी कर कहा कि महाभारत नाटक में संगीत होगा, नृत्य होगा, युद्ध होगा। दुर्योधन और भीम के गदे टकराएंगे। कर्ण और अर्जुन के बाणों की वर्षा होगी। द्रौपदी का प्रण होगा। भगवान श्रीकृष्ण का विराट रूप होगा। गीता का सार होगा। 
Actor Puneet Issar will perform to stage Mahabharata drama in Braj Raj festival in Mathura
विश्वकर्मा वाटिका - फोटो : अमर उजाला
ब्रज रजोत्सव में होंगे ये कार्यक्रम 
10 नवंबर को संगीत एवं नृत्य - सुरेखा एवं प्रेम भाटिया (मुम्बई) अर्चना शर्मा ग्रुप, (मुम्बई)
11 नवंबर को सर्कस-रेम्बो सर्कस ग्रुप
12 नवंबर को कत्थक एवं भजन संध्या-सदानन्द विश्वास ग्रुप एवं विपिन सचदेवा
13 नवंबर को भजन संध्या-अनूप जलोटा
14 नवंबर को संगीत एवं भजन-सुरेश वाडेकर (बॉलीवुड)
15 नवंबर को महाभारत नाटिका-पुनीत इस्सर एवं बॉलीवुड कलाकार
16 नवंबर को संगीत एवं भजन-कैलाश खेर (बॉलीवुड)
17 नवंबर को भजन-अंकित बतरा
18 नवंबर को सांस्कृतिक अंताक्षरी-अन्नू कपूर (बॉलीवुड)
19 नवंबर को संगीत एवं भजन-प्रिया मलिक (बॉलीवुड), त्रिचूर ब्रदर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Puneet Issar will perform to stage Mahabharata drama in Braj Raj festival in Mathura
सीएम योगी करेंगे ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
ब्रज रज उत्सव में लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए हुनर हॉट लगाई गई हैं, जिसमें स्टॉल लगाई जाएंगी। इसमें देश भर से करीब 200 कारीगर अपने स्टॉल लगाएंगे। यहां लोग उनका हुनर देखने के साथ खरीदारी भी कर सकेंगे। मथुरा के विश्राम घाट पर लेजर शो भी होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। 
विज्ञापन
Actor Puneet Issar will perform to stage Mahabharata drama in Braj Raj festival in Mathura
कार्यक्रम स्थल पर लगी हुनर हॉट - फोटो : अमर उजाला

यमुना किनारे 19 नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव में ब्रज संस्कृति और लोक कलाओं की अनुपम छाप दिखेगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और सांसद हेमामालिनी की पहल पर होने वाले उत्सव में विश्व प्रसिद्ध चरकुला नृत्य होगा, तो मयूर नृत्य भी जलवा बिखेरेगा। मोहक रासलीला समेत ब्रज के अन्य कार्यक्रमों का भी मंचन होगा। दस दिन तक देश-विदेश के श्रद्धालु उत्सव के आनंद में डूबे रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed