फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योजना: चांदनी रात में चाय-कॉफी की चुस्कियों के साथ व्यू प्वाइंट से ताज का दीदार, एडीए ने मांगे सुझाव

Wed, 23 Jun 2021 01:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Jun 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
ADA will promotion of Taj Mahal Night View
आगरा: महताब बाग व्यू प्वाइंट पर एडीए के अधिकारी और पर्यटन उद्यमी - फोटो : अमर उजाला

चांदनी रात में ताजमहल का दीदार करने की चाहत महताब बाग के पीछे बने ताज व्यू प्वाइंट से पूरी की जा सकती है। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने शहर के पर्यटन संगठनों को मंगलवार रात महताब बाग व्यू प्वाइंट पर आमंत्रित करके इसके प्रचार प्रसार और विजिट के दौरान की व्यवहारिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए सुझाव मांगे। पर्यटन उद्यमियों ने व्यू प्वाइंट पर चाय कॉफी की चुस्कियों के साथ दीदार की सुविधा और बेंच, पार्किंग, टॉयलेट की समस्या बताकर उन्हें दूर करने के सुझाव दिए, जिस पर एडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पर्यटकों की सुविधाओं के लिए व्यू प्वाइंट को तैयार किया जाए। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही पर्यटक चांदनी रात में ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। 

ADA will promotion of Taj Mahal Night View
चांदनी रात में ताजमहल का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार रात नौ बजे एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया ने पर्यटन उद्यमियों को महताब बाग के पीछे व्यू प्वाइंट पर आमंत्रित किया। उनसे नाइट व्यू और दिन में ताज के दीदार के समय आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए सुझाव मांगे। 

ADA will promotion of Taj Mahal Night View
महताब बाग व्यू प्वाइंट पर एडीए के अधिकारी और पर्यटन उद्यमी - फोटो : अमर उजाला
गाइड एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक दान ने एडीए उपाध्यक्ष से कहा कि व्यू प्वाइंट के पास मोबाइल टॉयलेट होने चाहिए। एडीए उपाध्यक्ष ने पुरुष पर्यटकों के लिए दो और महिलाओं के लिए दो टॉयलेट रखने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ADA will promotion of Taj Mahal Night View
ताजमहल नाइट व्यू (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन उद्यमियों ने कहा कि पानी और चाय, कॉफी का स्टाल होना चाहिए ताकि पर्यटक दीदार के साथ ही चाय कॉफी की चुस्कियां ले सकें। इस दौरान टूरिज्म गिल्ड के राजेश शर्मा, यूपी गाइड एसो. से दीपक दान, होटल उद्योग से प्रहलाद कक्कड़ समेत पर्यटन संगठनों के 30 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हुए। 
विज्ञापन
ADA will promotion of Taj Mahal Night View
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
महताब बाग के पीछे आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा बनाए गए ताज व्यू प्वाइंट का प्रचार दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजाओं पर किया जाएगा। एडीए ने एएसआई के नाइट व्यू के बंद होने का फायदा उठाते हुए यह पहल की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed