फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल : सुरक्षा के लिए तैयार होंगे कमांडो, पुलिसकर्मियों को मिलेगी ट्रेनिंग, एडीजी ने देखीं व्यवस्थाएं

Sat, 19 Jun 2021 11:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 19 Jun 2021 11:04 AM IST
सार

एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने यलो और रेड जोन को देखा। इसके बाद ताज के पीछे यमुना नदी किनारे सुरक्षा की जानकारी ली। एडीजी ने बैठक में कहा कि ताज में खतरे की सूचना पर तत्काल कार्रवाई के लिए कमांडो होने चाहिए, जो स्पेशल टीम के आने तक मोर्चा संभाल सकें।

विज्ञापन
ADG Security Vinod Kumar Singh Visits Security Arrangements Of Taj Mahal
ताजमहल: सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवान - फोटो : अमर उजाला

एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों को कमांडो ट्रेनिंग के लिए चिह्नित किया जाए। ये कमांडो ताज में खतरे पर तुरंत मोर्चा संभाल लेंगे। इसके अलावा उन्होंने एंटी ड्रोन डिवाइस लगाने, यलो व रेड जोन में सुरक्षा पुख्ता करने को लेकर भी अधिकारियों के साथ मंथन किया। एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने यलो और रेड जोन को देखा। इसके बाद ताज के पीछे यमुना नदी किनारे सुरक्षा की जानकारी ली। एडीजी ने बैठक में कहा कि ताज में खतरे की सूचना पर तत्काल कार्रवाई के लिए कमांडो होने चाहिए, जो स्पेशल टीम के आने तक मोर्चा संभाल सकें। इसके लिए पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जाए। उनकी विशेष ट्रेनिंग लखनऊ में करवाने की व्यवस्था की जाएगी।

ADG Security Vinod Kumar Singh Visits Security Arrangements Of Taj Mahal
ताजमहल की सुरक्षा का जायजा लेने के दौरान एडीजी सुरक्षा व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने ड्रोन उड़ाए जाने से रोकने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि एंटी ड्रोन डिवाइस उपकरण लगाए जाएं। उनको खरीदने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएं। इनके लगने से ड्रोन को सुरक्षाकर्मी उड़ने से रोक सकेंगे। यह भी कहा कि ड्रोन नहीं उड़ाने के संबंध में जगह-जगह बोर्ड लगाए जाने चाहिए। होटलों के आसपास जानकारी वाले बोर्ड लगाए जाएं, जिससे पर्यटक देख सकें। बैठक में आईजी नवीन अरोरा, सीआईएसएफ के आईजी सुधांशु कुमार, डीएम पीएन सिंह, एसएसपी मुनिराज जी, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, एएसआई, एडीए के अधिकारी मौजूद रहे। 

ADG Security Vinod Kumar Singh Visits Security Arrangements Of Taj Mahal
ताजमहल की सुरक्षा जायजा लेने पहुंचे एडीजी सुरक्षा पुलिस अधिकारियों के साथ - फोटो : अमर उजाला
बैरियरों की संख्या बढ़ाई
बैठक में एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि ताजमहल के यलो जोन में बैरियरों की संख्या बढ़ा दी गई है। पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ गई है। सुरक्षा को और पुख्ता किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ADG Security Vinod Kumar Singh Visits Security Arrangements Of Taj Mahal
ताजमहल के सामने फोटो खिंचाती युवती - फोटो : अमर उजाला
लोगों का कराया जाएगा सत्यापन
बैठक के दौरान यह भी बात हुई कि ताजमहल के आसपास इलाकों में रहने वालों को सत्यापन किया जाए। वहीं नई गाड़ियां खरीदने वालों का सत्यापन किया जाए।
 
विज्ञापन
ADG Security Vinod Kumar Singh Visits Security Arrangements Of Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
बिजली चलित दो पहिया वाहनों से हो पेट्रोलिंग
आईजी नवीन अरोरा ने ताज के यलो जोन में बिजली से चलने वाले दो पहिया वाहन से पेट्रोलिंग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ताज के आसपास बैटरी चलित गाड़ी चलती हैं। ऐसे में पुलिसकर्मी भी इलेक्ट्रिक वाहन से पेट्रोलिंग कर सकते हैं। वहीं ताज के पीछे यमुना में स्पेशल वोट से निगरानी की बात कही। यहां पर तैनात पुलिस कर्मी दूरबीन से नजर बना सकते हैं।

आगरा कोरोना वायरस: 451वीं मौत, चार नए संक्रमित मिले, अब 117 सक्रिय मरीज
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed