{"_id":"60cd70b97d340779584b703f","slug":"milkha-singh-passed-away-agra-pay-tribute-to-flying-sikh-milkha-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्मृति शेष: जब मिल्खा सिंह को देखने के लिए उमड़ पड़े थे आगरा के लोग, भावुक होकर जाहिर की थी यह ख्वाहिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति शेष: जब मिल्खा सिंह को देखने के लिए उमड़ पड़े थे आगरा के लोग, भावुक होकर जाहिर की थी यह ख्वाहिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मिल्खा सिंह: फ्लाइंग सिख को देखने के लिए उमड़े लोग (15 फरवरी 2016 की तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
15 फरवरी, 2016। यह वो दिन था, जब फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को देखने के लिए आगरा उमड़ पड़ा था। सिकंदरा स्थित अकबर टूम (मकबरा) में 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन का शुभारंभ विख्यात एथलीट मिल्खा सिंह ने झंडी दिखाकर किया। स्मारक परिसर में तिल रखने की जगह तक नहीं बची। मिल्खा सिंह ने एक भावुक करने वाला संबोधन दिया। उमड़े समूह से बोले कि उनकी ख्वाहिश है कि उनके जीवित रहते भारतीय एथलीट ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतें। शुक्रवार रात उनके निधन की खबर मिलते ही ताजनगरी में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उन पलों को याद कर भावुक हो गए, जब उन्होंने अपने शहर में दुनिया के मशहूर धावक को करीब से देखा था। मिल्खा सिंह के निधन पर आगरावासियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
मिल्खा सिंह: हाफ मैराथन का किया था शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह ने कहा था कि बढ़िया कोच रखे जाएं और खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। कहा कि विश्व का नंबर एक गेम एथलेटिक्स है। जिन देशों को ओलंपिक में अधिक पदक मिलते हैं, माना जाता है कि वह देश तरक्की कर रहे हैं।
3 of 5
अलविदा फ्लाइंग सिख: मिल्खा सिंह
मिल्खा सिंह ने कहा था कि भारत सरकार खेलों के लिए भरपूर पैसा और सुविधाएं दे रही है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन उसके अनुरूप प्लानिंग नहीं कर पा रही है। उन्होंने खिलाड़ियों पर फिल्में बनाए जाने के कदम को सराहा और कहा कि महान खिलाड़ियों पर और भी फिल्में बननी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अलविदा फ्लाइंग सिख: मिल्खा सिंह
कोरोना संक्रमित होने के बाद करीब एक महीने से जूझ रहे पूर्व ओलंपियन पद्मश्री मिल्खा सिंह (91) का शुक्रवार देर रात पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। फ्लाइंग सिख के नाम से दुनिया भर में मशहूर मिल्खा सिंह 19 मई को कोरोना संक्रमित हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
अलविदा फ्लाइंग सिख: मिल्खा सिंह
शुक्रवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत गंभीर हो गई। पीजीआई के डॉक्टरों की सीनियर टीम उन पर नजर बनाए हुए थी, लेकिन देर रात उनकी हालत बिगड़ गई और रात 11.40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से देश और दुनिया के खेल प्रेमियों में शोक की लहर फैल गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।