आगरा के श्री पारस अस्पताल की दमघोंटू मॉकड्रिल मामले में गुरुवार को 12वें मृतक के परिजन सामने आए। कलक्ट्रेट पहुंचे मैनपुरी निवासी दूरबीन सिंह ने एडीएम सिटी से रोते हुए कहा-मेरे बेटे की 24 मई को बरात जानी थी। उससे पहले ही 26 अप्रैल को श्री पारस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पिता ने चिकित्सक पर हत्या का आरोप लगाया और बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। दूरबीन सिंह ने एडीएम सिटी को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की। उन्होंने बताया कि मेरे बेटे को इतनी परेशानी नहीं थी कि उसकी तीन दिन में मौत हो जाए। 24 अप्रैल को 26 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार को श्री पारस अस्पताल में भर्ती कराया था। 25 की रात तक वह ठीक था। 26 अप्रैल की सुबह में बताया कि तुम्हारा बेटा नहीं रहा।
{"_id":"60cc15788ebc3e2d6b74eea1","slug":"agra-paras-hospital-case-news-statement-recorded-by-eye-witness-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्री पारस अस्पताल प्रकरण: 12वें मृतक के पिता ने रोते हुए बताई 'आंखों देखी', चिकित्सक पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: 12वें मृतक के पिता ने रोते हुए बताई 'आंखों देखी', चिकित्सक पर हत्या का आरोप
Sat, 19 Jun 2021 12:34 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: 12वें मृतक के पिता दूरबीन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री पारस अस्पताल प्रकरण: 12वें मृतक के पिता दूरबीन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अब तक 12 मृतकों के परिजनों के बयान
बता दें कि श्री पारस अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अरिंजय जैन के चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिनमें वह अस्पताल में आईसीयू स्टाफ के साथ 26 अप्रैल को ऑक्सीजन कमी होने पर मॉकड्रिल करने की बात कहते कैमरे में दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन पर 22 मरीजों की मौत के आरोप लग रहे हैं। मामले में आठ जून को जिलाधिकारी ने 26 व 27 अप्रैल को सात मौतें होने का दावा किया था, लेकिन पिछले नौ दिनों में 12 मृतकों के परिजन सामने आ चुके हैं।

श्री पारस अस्पताल प्रकरण: डॉ. अरिंजय जैन ( सफेद शर्ट में )
- फोटो : अमर उजाला
30 मिनट तक एडीएम सिटी के कक्ष में बैठे रहे डॉ. जैन
मॉकड्रिल मामले से आरोपों में घिरे डॉ. अरिन्जय जैन गुरुवार को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट स्थित एडीएम सिटी से मिलने पहुंचे। करीब 30 मिनट बंद कमरे में वार्ता हुई। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी से पूछने पर उन्होंने कहा, जांच के संबंध में वार्ता की गई है। क्या पूछताछ की गई यह उन्होंने नहीं बताया। डॉ. अरिन्जय के विरुद्ध थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज है। उनकी गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।

श्री पारस अस्पताल प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन की जांच, नौ दिन बाद भी अधूरी
मुख्यमंत्री ने डीएम आगरा को दो दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे, लेकिन नौ दिन बाद भी जांच अधूरी है। शिकायतकर्ता नरेश पारस ने कहा कि जिला प्रशासन आरोपी चिकित्सक को बचा रहा है। जांच उच्च स्तरीय न्यायिक कमेटी से कराई जाएगी। उनकी शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी सुनवाई के लिए पंजीकृत हो गई है।

मूल वीडियो की तलाश
मॉकड्रिल मामले में पुलिस 30 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इसके बावजूद अब तक यह पता नहीं चल सका है कि वीडियो कब और किसने बनाया। मूल वीडियो किसके पास है। मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज है।
मॉकड्रिल मामले में पुलिस 30 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इसके बावजूद अब तक यह पता नहीं चल सका है कि वीडियो कब और किसने बनाया। मूल वीडियो किसके पास है। मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज है।