सब्सक्राइब करें

12वीं के छात्र की मौत का मामला: पांच घंटे तक हॉस्टल में रही पुलिस, अब क्राइम सीन रीक्रिएट करने की तैयारी  

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Mar 2022 10:29 AM IST
सार

यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के 12वीं के छात्र की मौत का मामला उलझता जा रहा है। छात्र ऋषभ कभी पहले हॉस्टल तो नहीं आया था? इस मामले को भी पुलिस खंगाल रही है। इसके साथ ही पुलिस ने हॉस्टल में अध्ययनरत छात्रों से भी सवाल-जवाब किए हैं।  

विज्ञापन
Agra 12th Student Death Case Police remained in hostel for five hours now preparing to recreate crime scene
समाज कल्याण विभाग के प्रशिक्षण केंद्र के अधीक्षक से बात करते पुलिस अधिकारी और छात्र ऋषभ मिठास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के कक्षा 12 के छात्र ऋषभ मिठास के साथ हॉस्टल में आखिर क्या हुआ था? उसे बुलाया गया या फिर वो खुद गया? वह पहले कभी हॉस्टल में आया था या नहीं? इन सवालों के जवाब जानने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को पांच घंटे हॉस्टल में छानबीन की। तकरीबन 20 छात्रों से पूछताछ की। समाज कल्याण विभाग के प्रशिक्षण केंद्र के अधीक्षक, शिक्षकों और कर्मचारियों से भी बात की।  पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।



गांधी नगर निवासी ऋषभ मिठास का शव बुधवार की सुबह खंदारी सर्विस रोड स्थित समाज कल्याण विभाग के डॉ. बीआर आंबेडकर आईएएस/पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के हॉस्टल परिसर में मिला था। यह परिसर यूनिवर्सिटी के खंदारी कैंपस के पीछे है। इसके बराबर में यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल है। शव भूतल पर हॉस्टल और कोचिंग के भवन के बीच रास्ते पर पड़ा था, जबकि उसका बैग कोचिंग भवन की तीसरी मंजिल पर था। उसके सिर में चोट लगी थी। शरीर पर अन्य जगह कोई चोट नहीं थी। 
 

Agra 12th Student Death Case Police remained in hostel for five hours now preparing to recreate crime scene
छात्र की मौत के बेसुध हुए पिता - फोटो : अमर उजाला

पिता ब्रह्मदत्त मिठास ने षड्यंत्र के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस केस की छानबीन में जुटी है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे थानाध्यक्ष अरविंद कुमार निर्वाल हॉस्टल में पहुंचे। हॉस्टल में 49 विद्यार्थी रह रहे हैं। वहीं घटना के समय 39 कोचिंग ले रहे थे। पुलिस ने हॉस्टल के तकरीबन 20 छात्रों से पूछताछ की। उनसे ऋषभ के बारे में सवाल-जवाब किए। मगर, सभी विद्यार्थी ऋषभ के बारे में कुछ नहीं बता सके। पुलिस ने शिक्षक और कर्मचारियों से भी बात की। शाम पांच बजे तक पुलिस टीम हॉस्टल परिसर में रही। 

Agra 12th Student Death Case Police remained in hostel for five hours now preparing to recreate crime scene
ऋषभ की मौत के बाद इमरजेंसी में पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के सवाल और मिले जवाब

- विद्यार्थियों से पूछा की कि पहले कभी हॉस्टल में ऋषभ आया था या नहीं? जवाब नहीं में मिला।
- ऋषभ की जान पहचान किसी विद्यार्थी से तो नहीं थी? जवाब मिला-कोचिंग सेंटर के सभी छात्र आईएएस-पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए दोस्ती नहीं थी।
- यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के किसी छात्र से विद्यार्थियों का कोई झगड़ा या विवाद तो नहीं हुआ? जवाब नहीं में मिला।
- छात्र कूदकर आया और सीढ़ियों की तरफ गया? किसी की नजर क्यों नहीं गई। जवाब मिला, हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की क्लास दोपहर में थी, जबकि सुबह वाले छात्र कोचिंग ले रहे थे। उस समय कोई बाहर नहीं था। चौकीदार गेट की तरफ था।
- सबसे पहले किस छात्र ने उसे पड़ा देखा। हॉस्टल के एक छात्र ने उसे पड़ा देखकर अधीक्षक को जानकारी दी थी। उसके परिसर में घूमने के 20 मिनट बाद इसका पता चला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra 12th Student Death Case Police remained in hostel for five hours now preparing to recreate crime scene
छात्र ऋषभ मिठास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की जांच : अकेला ही हॉस्टल में पहुंचा था ऋषभ 

- पुलिस की जांच में पता चला कि ऋषभ यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के गेट पर 9:57 बजे पिता के छोड़ने के बाद वापस चला जाता है। स्कूल के अंदर नहीं आता है। यह सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है।
- सुबह तकरीबन 10:07 बजे खंदारी कैंपस की दीवार से हॉस्टल की तरफ कूदा। वह कैमरे में अकेला ही नजर आया है।
- सुबह 10:08 बजे हॉस्टल के पिछले हिस्से में जाता है। पानी की टंकी को देखता है। दो बार पानी के नल की तरफ जाता है।
- हॉस्टल परिसर में चार जगह कैमरे लगे हैं। एक गेट, दूसरा पानी की टंकी के पास, तीसरा कोचिंग भवन की गैलरी और चौथा हॉस्टल की तरफ।
- सुबह 10:20 बजे ऋषभ अकेले कोचिंग भवन की गैलरी में जाता नजर आया। इस गैलरी में दूसरी सीढ़ियां हैं, जो छत पर जाती हैं। यहां पर फुट प्रिंट मिले हैं। तीसरी मंजिल पर छात्र का बैग था। छत की तरफ जाने वाली सीढ़ियों पर भी फुट प्रिंट मिले। मगर, आगे का रास्ता बंद था। एक ही फुट प्रिंट वापस आने के मिले हैं। इनका मिलान ऋषभ के जूतों से किया जाएगा। 
- छात्र के पहले और बाद में उसके साथ में कोई और व्यक्ति नजर नहीं आता है। भवन में कमरे खाली पड़े हैं। अगर, कोई और होता तो सीढ़ियों पर भी ज्यादा फुट प्रिंट मिलते।
- 10:49 बजे परिसर में उसे देखा जाता है। पुलिस को भी इसी समय कॉल किया जाता है। 
(जैसा पुलिस की जांच की जा रही)

 
विज्ञापन
Agra 12th Student Death Case Police remained in hostel for five hours now preparing to recreate crime scene
छात्र ऋषभ का इस जगह मिला शव - फोटो : अमर उजाला
क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी पुलिस
थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद निर्वाल ने बताया कि जिस स्थान पर छात्र गिरा, वहां पर थोड़ा कच्चा भी है। छात्र का सिर पत्थर में लगा था। मिट्टी (कच्चे में) पर बाकी शरीर था। अब क्राइम सीन रिक्रिएट कराया जाएगा। ऋषभ के वजन के बराबर का पुतला बनवाएंगे। इसे ऊपर की मंजिल से गिराया जाएगा। छज्जे से खड़े होकर और बैठकर कूदने की स्थिति को देखा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed