{"_id":"604ba9818ebc3ecbe1296fda","slug":"agra-accident-news-three-young-man-nine-dead-bodies-took-to-bihar-from-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा सड़क हादसा: तीन भाई लेकर गए नौ मृतकों के शव, कंटेनर-स्कॉर्पियो की टक्कर में गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा सड़क हादसा: तीन भाई लेकर गए नौ मृतकों के शव, कंटेनर-स्कॉर्पियो की टक्कर में गई थी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
आगरा सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली-हाईवे पर थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में मंडी समिति के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वाले नौ लोगों के शव गुरुवार देर रात को बिहार और झारखंड के लिए भेज दिए गए। तीन वाहनों में एक मृतक के तीन भाइयों के साथ पुलिस भी गई। पुलिस प्रशासन ने वाहनों के लिए हेल्प आगरा से बात की थी। यहां से तीन भाई नौ शवों को लेकर गए।
गुरुवार तड़के एत्मादपुर की ओर से आती स्कार्पियो मंडी समिति के सामने हाईवे के डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ की लेन पर पहुंच गई थी। इसके बाद सामने से आते कंटेनर से टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद कंटेनर सर्विस रोड पर लटक गया था। स्कार्पियो सवार नौ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन घायल हुए थे।
हादसे में मरने वालों में चालक झारखंड के चतरा निवासी उपेंद्र पासवान, बबलू प्रजापति, बिहार के गया निवासी गुड्डू कुमार, नागेंद्र कुमार, अमन, विपिन, विकास, सुरेंद्र कुमार और राजेश कुमार थे। वहीं घायलों में गया निवासी सुजीत, सूरज देव और छोटू थे। रात में मृतक नागेंद्र कुमार के तीन भाई सुदामा, गिरेंद्र कुमार और धीरेंद्र हरियाणा के सिरसा से पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
आगरा में हुए सड़क हादसे के बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि शवों को ले जाने के लिए हेल्प आगरा के पदाधिकारियों से बात की गई। इसके बाद एक शव वाहन और दो बोलेरो एंबुलेंस की गई। झारखंड के मृतकों के परिजन रास्ते में थे। मगर, उन्हें बताया गया कि शवों को एक साथ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
आगरा सड़क हादसा: मृतक के परिजन और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के गया से झारखंड के चतरा जिला की दूरी 50 किलोमीटर के आसपास है। इस कारण घरवालों को आने से मना कर दिया था। रात में बिहार और झारखंड के लिए वाहनों को रवाना कर दिया गया। उनके साथ तीन सिपाही भी भेजे गए। पांच मृतक अकेले गया के पोस्ट फुलवारिया के रहने वाले थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।