फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमण: प्रशासन की रिपोर्ट ने चौंकाया, 61 पार उम्र के 166 मरीजों की मौत, युवाओं से बुजुर्गों में पहुंचा वायरस

Wed, 26 May 2021 10:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 May 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
Agra Corona Virus District Administraion Report 166 Old man Died Mostely Youth Become Positive
कोरोना वायरस की जांच करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में संक्रमण से अब तक सबसे ज्यादा मौतें 61 साल से अधिक उम्र के मरीजों की हुई हैं। कुल 387 में से 166 मृतक (करीब 43%) इसी उम्र वर्ग के हैं। वहीं सबसे ज्यादा संक्रमित (44%) 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग में मिले हैं। जिला प्रशासन ने मंगलवार को पहली बार कोरोना से मरने वाले मरीजों की आयु वर्ग में रिपोर्ट जारी की। जिले में 387 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिनमें 41 से 60 साल के 150 और 61 साल से अधिक उम्र के 166 मरीज हैं। 41 से अधिक उम्र कुल 82% मरीजों की जान जा चुकी है। जिनमें 61 से अधिक उम्र के 43% और 41 से 60 वर्ष के 39% मृतक हैं। 10 साल से कम उम्र के 477 बच्चे भी वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। ताजनगरी में युवा सबसे अधिक संक्रमित हुए हैं।


 

Agra Corona Virus District Administraion Report 166 Old man Died Mostely Youth Become Positive
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
सबसे अधिक संक्रमित हुए युवा
ताजनगरी में संक्रमण का शिकार सबसे ज्यादा युवा हुए हैं। जिले में कुल 25419 मरीजों में सबसे ज्यादा 44% शिकार 21 से 40 साल के युवा हुए हैं। इनमें 11079 संक्रमित हुए। फिर 41 से 60 साल के 32% लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनकी संख्या 8,274 है।
 
Agra Corona Virus District Administraion Report 166 Old man Died Mostely Youth Become Positive
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

युवाओं से बुजुर्गों में पहुंचा वायरस
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को हाई रिस्क श्रेणी में रखा गया था। बुजुर्गों के घर से बाहर निकलने पर रोक थी। परंतु 21 से 40 साल के युवा काम-काज से बाहर निकले। इससे घर में मौजूद बुजुर्ग संक्रमित हुए। युवाओं की प्रतिरोधक क्षमता अधिक होने के कारण जोखिम कम रहा, लेकिन 60 साल से अधिक उम्र के लोग इस जोखिम से नहीं बच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Corona Virus District Administraion Report 166 Old man Died Mostely Youth Become Positive
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पुरानी बीमारियां बनी मौत की वजह
41 से अधिक उम्र के कुल 82% मरीजों की मौतें हुई हैं। जिनमें 41 से 60 साल के 39% और 61 से अधिक 43% मरीज हैं। आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव के मुताबिक 41 साल से अधिक उम्र के लोगों में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज व पुरानी बीमारियां सबसे ज्यादा होती हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद पुरानी बीमारियां अनियंत्रित होने से जोखिम बढ़ जाता है। इस उम्र में यही ज्यादा मौतों की वजह है।

विज्ञापन
Agra Corona Virus District Administraion Report 166 Old man Died Mostely Youth Become Positive
कोरोना वायरस: जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
कुल मृतक-387
- 20 साल से कम उम्र- 10- 2%
- 21 से 40 साल- 61- 16%
- 41 से 60 साल- 150- 39%
- 61 से अधिक- 160 - 43%

कुल संक्रमित मरीज- 25419
- 20 साल से कम उम्र- 2017-8%
- 21 से 40 साल- 11079- 44%
- 41 से 60 साल- 8274- 32%
- 61 साल से अधिक- 3995-16%
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed