फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: मां-बेटी की नृशंस हत्या के बाद नहीं था पछतावा, पुलिस पूछताछ में बोला-एक साल पहले किया था प्यार का इजहार...

Wed, 10 Mar 2021 11:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Mar 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Agra Double Murder Of Mother And Daughter Accused Changed Clothes Readfull Story
मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी गोविंद - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, आरोपी गोविंद ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 19 साल है। बीएससी का छात्र है। उसकी जान पहचान गली में रहने वाली कामिनी से हो गई थी। वह कभी-कभार बात करती थी। गोविंद उसे प्यार समझने लगा। एक साल पहले प्यार का इजहार कर दिया। इस पर कामिनी नाराज हो गई। उसने गोविंद से बात करना बंद कर दिया। अपने घरवालों को भी बता दिया। उन्होंने गोविंद के घरवालों को बताया। इस पर दोनों परिवारों में विवाद हो गया। कामिनी ने गोविंद से बात करना बंद दिया। मगर, गोविंद उसके घर के सामने से जब भी निकलता, तब भी बात करने की कोशिश करता। वह रविवार मध्यरात्रि छत के रास्ते से सीढ़ियों से होकर घर में घुसा था। सबसे पहले शारदा की नींद खुली। उन्होंने शोर मचाया तो चाकू से वार किए। कामिनी के जागने पर उनकी भी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कामिनी के शरीर पर चाकू के आठ घाव और शारदा के शरीर पर छह घाव थे। सभी घाव गर्दन और सीने पर ही हैं। आरोपी से बचने के लिए महिलाएं आधा घंटे तक संषर्ष करती रही थीं। अगली स्लाइड में पढ़िए हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी...
Agra Double Murder Of Mother And Daughter Accused Changed Clothes Readfull Story
दोहरे हत्याकांड का आरोपी गोविंद - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रविवार रात को हवेली मोहल्ला निवासी शारदा देवी और कामिनी घर में सो रही थीं। आरोप है कि मध्यरात्रि करीब तीन बजे गोविंद ने मां-बेटी पर हमला बोला। पहले शारदा देवी पर चाकू से वार किए। कामिनी के जागने पर उसे चाकू से गोद दिया। दोनों की मौत हो गई। चीखपुकार सुनकर आईं कामिनी की भाभी रेखा पर भी वार किए, लेकिन वह कमरा बंद करके छिप गईं। इसके बाद गोविंद भाग गया था। घटना की जानकारी पर आईजी रेंज ए सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार पहुंचे थे। उन्होंने आरोपी की धरपकड़ के लिए पांच टीमें लगाईं थीं। देर रात एसएसपी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया। टीमें मुरैना, इटावा, फीरोजाबाद के साथ दिल्ली में दबिश दे रही थीं। 
Agra Double Murder Of Mother And Daughter Accused Changed Clothes Readfull Story
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पुलिस और हत्या का आरोपी गोविंद - फोटो : अमर उजाला
घर से उठाई थी बाइक  
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी गोविंद अपने घर गया था। इसके बाद कपड़े बदल लिए। एक थैली में खून से सने कपड़े और चाकू को रख लिया। इसके बाद 400 रुपये और बाइक घर से ले लिए। बाइक से चला गया। रास्ते में थैली को फेंक दिया। इसके बाद खुद भी इधरउधर घूमता रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Double Murder Of Mother And Daughter Accused Changed Clothes Readfull Story
कामिनी और उसकी मां शारदा देवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बाह के जरार स्थित हवेली मोहल्ले में रविवार रात को शारदा देवी (50) और उनकी बेटी कामिनी (16) की चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोपी गोविंद मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी फिरोजाबाद भागने की तैयारी में था। मंगलवार तड़के बटेश्वर मार्ग के नौरंगी घाट पर पुलिस ने उसे घेर लिया था, उसने बचने के लिए उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Agra Double Murder Of Mother And Daughter Accused Changed Clothes Readfull Story
कामिनी और उसकी मां शारदा देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह तकरीबन सात बजे गोविंद बाइक से फिरोजाबाद की ओर जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। बटेश्वर के पास नौरंगी घाट पर पुलिस से उसका सामना हो गया। पुलिस के अनुसार घेरने पर आरोपी ने फायर किया। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी से बाइक और तमंचा बरामद किया है। उसने घटना के बाद खून से सना चाकू और कपड़े जंगल में फेंक दिए थे। पुलिस इनकी बरामदगी के प्रयास में लगी है। 

संबंधित खबर-  आगरा में मुठभेड़: मां-बेटी की बेरहमी से हत्या करने वाला गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed