खुर्जा की युवती से होटल और फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बाह के ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता लाल सिंह को पुलिस जेल भेज चुकी है। अभी उसके दो साथी देव और जितेंद्र फरार हैं। युवती ने खुद को अनुसूचित जाति का बताया है। इस पर मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट भी लगाया जा सकता है। इसके प्रमाणपत्र मांगे गए हैं। युवती ने अपने बयान में यह भी बताया है कि लाल सिंह ने उसका वीडियो बनाकर धमकाया था। वायरल करने की धमकी दी थी। लाल सिंह का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। मोबाइल फोरेंसिक लैब भिजवाया जाएगा, जिससे वीडियो मिल सके। यह केस में साक्ष्य के रूप में शामिल किया जा सकेगा। यह पुलिस के लिए अहम साक्ष्य बनेगा।
{"_id":"61de629e7f76871f64031e9b","slug":"agra-gang-rape-case-news-police-send-mobile-to-forensic-for-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवती से सामूहिक दुष्कर्म: ब्लॉक प्रमुख के मोबाइल की होगी फॉरेंसिक जांच, वीडियो बनाकर किया था ब्लैकमेल, अदालत में दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से सामूहिक दुष्कर्म: ब्लॉक प्रमुख के मोबाइल की होगी फॉरेंसिक जांच, वीडियो बनाकर किया था ब्लैकमेल, अदालत में दिया बयान
Wed, 12 Jan 2022 10:39 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
आरोपी लाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम को फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल अमर यात्री निवास में खुर्जा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद उसे कार से धक्का दे दिया गया था, जिससे वह घायल हो गई थी। युवती ने रात 11 बजे पुलिस को सूचना दी थी। मामले में बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह, उनके दोस्त पिनाहट के भदरौली निवासी देव और जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोपी ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
युवती ने आरोप लगाया था कि दो महीने पहले लाल सिंह से मिस्ड कॉल से दोस्ती हुई थी। उसने आशा की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। अपने संबंध क्षेत्रीय विधायक से बताए थे। 21 दिसंबर 2021 को उसे आगरा बुलाया। फार्म हाउस में ले जाकर उसके साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। अगले दिन वीडियो भेज कर वायरल करने की धमकी दी थी। दोबारा बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार को फिर उसे धमकी देकर बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी लाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सोमवार तड़के लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। उसे जेल भेजा गया था। देव और जितेंद्र फरार हैं। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि युवती के कोर्ट में दिए बयान का अवलोकन किया गया। उसने अपने बयान में एफआईआर में लिखी बात का समर्थन किया है। उसने यह भी बताया कि वह दलित है। इस पर उससे जाति संबंधी प्रमाणपत्र मांगे गए हैं। प्रमाणपत्र मिलने पर मुकदमे में एससी एसटी एक्ट भी लगाया जाएगा। विवेचना सीओ स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विधायक और पूर्व मंत्री के साथ आरोपी की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
उधर, फरार आरोपी देव और जितेंद्र की तलाश में उनके घरों पर दबिश दी थी। मगर, वहां पर ताले लटके हुए मिले। पड़ोसी भी कुछ नहीं बता सके। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही।