{"_id":"68103c79dc53adf6160586d1","slug":"agra-gulfam-murder-case-attempt-to-spoil-atmosphere-by-killed-gulfam-in-agra-after-pahalgam-attack-2025-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'दो को मार दिया है...पहलगाम हमले में मारे गए 26 का बदला 26 हजार से लेंगे'; गुलफाम हत्याकांड में नया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'दो को मार दिया है...पहलगाम हमले में मारे गए 26 का बदला 26 हजार से लेंगे'; गुलफाम हत्याकांड में नया खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:22 AM IST
सार
Agra Murder Case: आगरा में रेस्तरां संचालक के भाई गुलफाम की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की गिरफ्त में आए दो आरोपियों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पहलगाम हमले से हत्याकांड को जोड़ने को लेकर भी उन्होंने कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं।
विज्ञापन
1 of 10
Agra Gulfam murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Gulfam Murder Update: हम गोरक्षा दल के सदस्य हैं। दो को मार दिया है। यह पहलगाम का बदला है। 26 का बदला 26 हजार से लिया जाएगा। कुछ यही बात कहते हुए आगरा के ताजगंज में गुलफाम की हत्या के आरोपियों ने वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। आरोपियों ने लेन-देन के विवाद को दूसरा रूप देने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से माहौल बिगड़ने से बच गया।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि वीडियो मलपुरा के गांव नगला भूरिया निवासी मनोज चौधरी उर्फ मनोज चाहर की आईडी से पोस्ट किया गया था। वीडियो में हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला युवक ताजगंज के गांव करभना निवासी पुष्पेंद्र बघेल था। उसके बराबर में खड़ा युवक गांव करभना निवासी शिवम बघेल था।
2 of 10
गुलफाम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि पुष्पेंद्र बघेल ने हत्या के बाद वीडियो बनाया। इसमें क्षत्रिय गौरक्षा दल का नाम लिया था। पिछले दिनों क्षत्रिय करणी सेना ने प्रदर्शन किया था। शहर में बवाल भी हुआ था। पुलिस का ध्यान भटकाने और सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के लिए घटना को पहलगाम से जोड़ने का प्रयास किया था। वीडियो के बाद पुलिस ने ताजगंज क्षेत्र में गश्त की थी।
3 of 10
आरोपी प्रियांशु
- फोटो : संवाद
दूध विक्रेता है आरोपी, दल से जुड़े नहीं
इस मामले में पुलिस माइक्रो ब्लाॅगिंग साइट की भी जांच कर रही है। जिन लोगों ने टिप्पणी की, उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी हुई तो कोई भी क्षत्रिय नहीं निकला। न ही किसी दल से जुड़े हुए निकले। आरोपी दूध विक्रेता है। रेस्तरां पर आना जाना था। बिरयानी के रुपयों को लेकर विवाद में गोली मारने की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने उनके वीडियो के वायरल होने पर प्रतिक्रिया नहीं देने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
गुलफाम का फाइल फोटो और जानकारी देते घरवाले
- फोटो : अमर उजाला
गुलफाम की हत्या कर माहौल खराब करने की थी कोशिश
आगरा में ताजमहल के हाई सिक्योरिटी जोन के नजदीक ताजनगरी फेज-1 में रेस्तरां संचालक के भाई गुलफाम की गोली मारकर हत्या बिरयानी के रुपयों को लेकर हुए विवाद में की गई थी। वीडियो बनाकर सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की थी। सोमवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। दो आरोपियों प्रियांश यादव और शिवम बघेल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान गोली लगने से सिपाही गिरेंद्र भी घायल हो गए। पुलिस ने तीसरा आरोपी मनोज चौधरी भी पकड़ा है।
विज्ञापन
5 of 10
जानकारी देते घरवाले
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्याकांड के बाद माहौल खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था। इसके पीछे पहलगाम की घटना को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास किया था। एक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। ताजनगरी फेस-1 में 23 अप्रैल की आधी रात को घटना हुई थी। शाहिद अली चिकन बिरयानी रेस्तरां पर बाइक पर तीन युवक आए थे। शाहिद अली के चचेरे भाई गुलफाम (27) और सैफ अली को गोली मारी गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।