सब्सक्राइब करें

आगरा लूटकांड: 20 सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, 12 लोगों से पूछताछ, बदमाश नहीं लगे पुलिस के हाथ

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
agra loot case police could not trace the robbers even for two days
सीसीटीवी में दिखे लुटेरों के चेहरे - फोटो : अमर उजाला

आगरा के बल्केश्वर के भगवान नगर स्थित शिव अपार्टमेंट में फैक्टरी मैनेजर सुनील सिंघल के घर से 12 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने 20 सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। 12 संदिग्धों से पूछताछ की गई है। वारदात को 24 घंटे बीतने के बावजूद बदमाशों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है, जबकि एक सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे दिखाई दिए हैं। वारदात के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। पूरी रात परिवार सो नहीं सका।



शिव अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल पर फ्लैट में रहने वाले सुनील सिंघल सोमवार शाम को ड्यूटी पर गए हुए थे। पत्नी रेनू सिंघल घर में अकेली थी। बेटा कृष्णा उर्फ कृष पार्क में घूमने गया था। बेटी आस्था ट्यूशन पढ़ने गई थी। शाम छह बजे दो बदमाश उनके फ्लैट में आए। पत्नी को बंधक बना लिया, पिटाई की। बेटे के आने पर उसे भी पीटा। 12 लाख रुपये लूटने के बाद बदमाश भाग निकले थे। अपार्टमेंट में रहने वाली स्वीटी और कॉलोनी में रहने वाले शैंकी ने दोनों बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया था लेकिन शैंकी पर फायरिंग करते हुए वे पैदल ही भाग गए थे। भागते समय एयर पिस्टल और दो चाकू भी छोड़ गए थे।

Trending Videos
agra loot case police could not trace the robbers even for two days
अपार्टमेंट के बाहर खड़े पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई हैं। पूरी रात टीमों ने बल्केश्वर इलाके में छानबीन की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। इनमें बदमाश आधा किलोमीटर दूर तक भागते हुए नजर आए। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका। घर से एक मोबाइल फोन भी लेकर गए हैं जो कि 500 मीटर के दायरे में ही स्विच ऑफ हो गया। एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि टीमें लगी हुई हैं। कुछ जानकारियां मिली हैं। उन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
agra loot case police could not trace the robbers even for two days
पुलिस ने सुनील सिंघल से की पूछताछ - फोटो : अमर उजाला

12 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने सुनील सिंघल से कई बार पूछताछ की। इतना कैश घर में क्यों रखा हुआ था? फैक्टरी का टर्नओवर कितना है? अगर कैश ज्यादा था तो बैंक में क्यों नहीं लेकर गए? जमा क्यों नहीं कराया? इस तरह के सवाल किए। सुनील ने बताया कि पुलिस ने पहले घर पर घटना के संबंध में पत्नी, बच्चों, पड़ोसी, कॉलोनी के लोगों सहित उनसे पूछताछ की। इसके बाद थाने पर बुलाया। 

agra loot case police could not trace the robbers even for two days
सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
तीन घंटे पीड़ित से सवाल-जवाब करती रही पुलिस
सुनील सिंघल से तीन घंटे तक पुलिस सवाल करती रही। इसके बाद उनका मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। उन्होंने यही बताया कि फैक्टरी मालिक अक्सर उनके घर में कैश रख देते हैं। इसे बाद में व्यापार से संबंधित कार्य में लगाया जाता है। बैंक में भी जमा किया जाता है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से उनका परिवार डरा हुआ है। पत्नी रेनू रात भर सो नहीं सकीं। बेटा भी डरा हुआ है। बदमाशों ने उसे भी पीटा था। 
विज्ञापन
agra loot case police could not trace the robbers even for two days
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह - फोटो : Social Media

तीन साल पहले भेजा था जेल
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया था कि वर्ष 2018 में सुनील के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे जेल भेजा था। मामले में सुनील ने बताया कि फैक्टरी मालिक हिमांशु उर्फ चिल्ली जगनेर के नोनी के रहने वाले हैं। वहीं का रहने वाला अंकुश मंगल भी है। अंकुश क्रिकेट सट्टा करता है, जिसके खिलाफ कई मुकदमे हैं। इसी वजह से पुलिस ने उनको पकड़ लिया था। फैक्टरी मालिक को फरार दिखाया था। यह केस कोर्ट में चल रहा है। तब उन्हें फंसाया गया था। पुलिस की पूछताछ में इस संबंध में भी जानकारी ली गई। उन्होंने यही कहा कि वह किराए के मकान में रहते हैं। बाहर से आए हैं। सट्टे का आरोप गलत लगाया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed