सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आगरा में मां और तीन बच्चों की हत्या: तंत्र-मंत्र, लूट और करीबी के बीच उलझी पुलिस की जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Jul 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
agra mass murder updates police investigates tantra mantra angle
आगरा में मां और तीन बच्चों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
आगरा में महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या की गुत्थी अभी उलझी हुई है। आखिर, मां और तीन बच्चों का हत्यारा कौन है? यह अब तक सवाल ही बना हुआ है। घर में पूजा होने के प्रमाण मिले हैं। बच्चों का लैपटॉप और मां का मोबाइल नहीं मिला है। घर में करीबी लोगों का ही आना जाना था। ऐसे में पुलिस की जांच तंत्र-मंत्र, लूट और करीबी के बीच चल रही है। 


संबंधित खबर- आगरा में मां और तीन बच्चों की हत्या: घर के हालात बयां कर रहे थे खौफनाक दास्तां, मंजर देख सहमे लोग

बता दें कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचाराम में चौबेजी वाली गली निवासी महिला रेखा राठौर (36), उसके बेटे वंश उर्फ टुकटुक (12), पारस (10) और बेटी माही (8) के शव गुरुवार की सुबह घर में पड़े मिले। चारों की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई है। सामूहिक हत्याकांड से मोहल्ले के लोग दहल गए। 
 
Trending Videos
agra mass murder updates police investigates tantra mantra angle
पूजा की थाली - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि रेखा के घर में भूतल और प्रथम तल पर पूजा की गई थी। नीचे कटे नीबू, सिंदूर, दीपक आदि सामान रखा मिला। प्रथम तल पर भी पूजा का सामान था। महिला के पास मोबाइल और बच्चों के पास लैपटॉप था। यह नहीं मिले हैं। अलमारी भी खुली थी। इससे लूट की आशंका है। पुलिस का मानना यह भी है कि घटना की दिशा को दूसरी तरफ मोड़ने के लिए भी लूट दर्शाया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
agra mass murder updates police investigates tantra mantra angle
पड़ोसी महिलाओं से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि रेखा अक्सर नीबू घर के बाहर फेंक देती थी। यह नाली में पड़े रहते थे। इस पर आपत्ति जताते थे। इस पर विवाद हो जाता था। मगर, वह नहीं मानती थी। पति से तलाक के बाद से रेखा ने अपना पहनावा भी बदल दिया था। उसके घर पर कुछ लोग भी आते थे। यह कौन थे? कोई नहीं जानता था। पुलिस को आशंका है कि किसी करीबी ने घटना को अंजाम दिया है। इसलिए अब रेखा के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है।

agra mass murder updates police investigates tantra mantra angle
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आखिर कौन हैं फरहा और जुनैद?
रेखा के चाचा की बेटी मुस्कान ने बताया कि उसके पास गुरुवार सुबह 10 बजे एक युवती का फोन आया। उसने कहा कि मैं फरहा बोल रही हूं। रेखा कहां है। दो दिन से उसका फोन नहीं लग रहा है। मुस्कान ने पूछा आप कौन हो? इस पर उसने जानकार बताया। कहा कि जुनैद का फोन आया था। वह उसके बारे में पूछ रहा था। बाद में युवती ने व्हाट्सएप पर रेखा दीदी के फोटो भेजे। मैसेज भी किए। इसके बाद फोन कट गया।
विज्ञापन
agra mass murder updates police investigates tantra mantra angle
घटनास्थल पर एडीजी व एसएससी - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रहे
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घर में कौन आया? रेखा से फोन पर कौन संपर्क में था? यह सब पता किया जा रहा है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रहे हैं। घर से क्या सामान गायब है? यह अभी साफ नहीं हुआ है। चार लोगों की हत्या में कोई करीबी भी हो सकता है। हालांकि अभी जांच पूरी होने पर ही स्थिति साफ होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed