आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के मारुति एन्क्लेव के रहने वाले बैटरी कारोबारी योगेश मिश्रा की पत्नी प्रतीची मिश्रा और पांच साल की बेटी काव्या के विसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक लैब) भेज दिए गए हैं। वहीं कारोबारी ने जिस गमछे से आत्महत्या की थी, उसे भी प्रयोगशाला भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इनकी जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग मिलान के लिए परिवार के लोगों से पति-पत्नी की हस्त लेख मिलान का नमूना ले लिया गया है।
{"_id":"61b2ed656dc3290e405e2342","slug":"agra-mass-suicide-case-police-sent-mother-daughter-viscera-to-forensic-lab-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सामूहिक आत्महत्या प्रकरण: पुलिस ने फॉरेंसिक लैब भेजे मां-बेटी के विसरा, कारोबारी के गमछे की भी होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक आत्महत्या प्रकरण: पुलिस ने फॉरेंसिक लैब भेजे मां-बेटी के विसरा, कारोबारी के गमछे की भी होगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
आगरा: परिवार के साथ कारोबारी योगेश मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
आगरा: आत्महत्या की सूचना के बाद घर के बार पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को मौके से सुसाइड नोट के साथ ही योगेश का मोबाइल, आधार कार्ड, गमछा और छोटी चप्पल मिली थीं। पुलिस ने सभी को कब्जे में लिया था। योगेश बैटरी और इनवर्टर कारोबारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहामंडी थाना, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
सीओ लोहामंडी एएसपी सत्यनारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीची और काव्या की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। उनका विसरा सुरक्षित रखा गया था। दोनों के विसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। वहीं योगेश का शव गमछे से बने फंदे पर लटका मिला था। आत्महत्या का मामला होने के कारण गमछा भी जांच के लिए भेजा गया है।
फाइल में सुसाइड नोट
- फोटो : अमर उजाला
किसने लिखा सुसाइड नोट?
एएसपी सत्यनारायण का कहना है कि सुसाइड नोट किसने लिखा? यह पता किया जा रहा है। इस पर हस्ताक्षर दोनों के थे। सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग मिलान के लिए प्रतीची और योगेश के पुराने हस्तलेख का नमूना लिया गया है। इसे फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इसके लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

बेटी के साथ योगेश मिश्रा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आत्महत्या का कारण अब भी पता नहीं
प्रतीची और योगेश ने आत्महत्या क्यों की? यह अब भी सवाल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों से बात की जाएगी। ऐसी क्या वजह थी कि जो पति-पत्नी को आत्मघाती कदम उठाना पड़ा? यह पता किया जाएगा।
प्रतीची और योगेश ने आत्महत्या क्यों की? यह अब भी सवाल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों से बात की जाएगी। ऐसी क्या वजह थी कि जो पति-पत्नी को आत्मघाती कदम उठाना पड़ा? यह पता किया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X