{"_id":"6a363857599d3d469a07210a","slug":"agra-murder-young-man-affair-with-his-sister-in-law-and-his-brother-murder-khushi-implicated-2026-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाभी को पाने के लिए भाई का कत्ल: मायके से चूहामार दवा लाई थी खुशी, अमित की हत्या के बाद मुस्कुराता रहा 'कातिल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी को पाने के लिए भाई का कत्ल: मायके से चूहामार दवा लाई थी खुशी, अमित की हत्या के बाद मुस्कुराता रहा 'कातिल'
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:47 PM IST
सार
आगरा से रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने भाभी को पाने के लिए भाई का कत्ल कर दिया। पुलिस ने हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पति की हत्या की साजिश में गिरफ्तार होने के बाद भी खुशी के चेहरे पर शिकन नहीं थी। भाई का हत्यारा भोला भी मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाए जाने पर मुस्कुरा रहा था।
विज्ञापन
1 of 15
Agra murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
खुशी मेरे बेटे को फंसा गई...एक बेटा दुनिया से गया और एक को पुलिस ले गई। उसे फांसी को सजा होनी चाहिए। आगरा के सदर के सुल्तानपुरा क्षेत्र में रेस्तरां कर्मी अमित उर्फ सोलू की हत्या में उसके छोटे भाई और अमित की पत्नी के जेल जाने के बाद यह बात मां सरोज ने रोते हुए कही।
थाना सदर क्षेत्र में चिरोटी बाग, क्वालिटी चौराहे के पीछे बुधवार सुबह खेत में अमित (22) का शव लहूलुहान हालत में मिला था। यह छोटी बस्ती का रहने वाला था। अमित के छोटे भाई भोला ने साथ काम करने वाले युवक पर हत्या का शक जताया था। मगर पुलिस की जांच में वहीं कातिल निकला।
2 of 15
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के चेहरे पर नहीं दिखी शिकन
उधर, पति की हत्या की साजिश में गिरफ्तार होने के बाद भी खुशी के चेहरे पर शिकन नहीं थी। उसके परिवार के लोग भी उससे मिलने नहीं आए थे। वह महिला पुलिसकर्मियों को बेझिझक पूरी घटना के बारे में बता रही थी। न्यायालय भेजे जाने से पहले मेडिकल के लिए ले जाने पर भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी।
3 of 15
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई का हत्यारा भोला भी मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाए जाने पर मुस्कुरा रहा था। उसे अपने किए पर कोई पश्चाताप नहीं था। पूछताछ में भोला ने बताया कि अमित की शादी से पहले ही उसकी खुशी से दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
विलाप करते अमित के पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते थे। शादी के बाद खुशी अपने पति को पसंद नहीं करती थी। पति के जाते ही वह और खुशी साथ हो जाते थे। अमित ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा। उसके और अमित के बीच भी झगड़े होने लगे थे।
विज्ञापन
5 of 15
अमित की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मायके से लाई थी चूहामार दवा
अमित के बड़े भाई मांगे ने बताया कि खुशी काफी समय से भाई को रास्ते से हटाने की साजिश कर रही थी। मायके से चूहामार दवा लेकर आई थी। रोटियों में दवा मिलाकर खिलाने की कोशिश की थी। उस दिन भाई ने खाना नहीं खाया तो खुशी ने विवाद किया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।