फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: पहले फार्म हाउस फिर होटल में किया सामूहिक दुष्कर्म, ब्लॉक प्रमुख ने चलती कार से पीड़िता को फेंका

Tue, 11 Jan 2022 01:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jan 2022 01:48 PM IST
सार

आगरा के होटल में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़ित युवती दहशत में है। उसे आरोपी भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह ने धमकाया था। 

विज्ञापन
Agra News Block pramukh molested the girl first in the farm house then in the hotel
आरोपी ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

आगरा के होटल में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़ित युवती दहशत में है। उसे आरोपी भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह ने धमकाया था। उसके साथ पहले 21 दिसंबर 2021 को सामूहिक दुष्कर्म किया था। तब वीडियो बना लिया गया। अगले दिन दोबारा बुलाया। इस बार धमकी भी दी कि वीडियो वायरल कर देंगे। होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। तीसरी बार भी धमकी देकर आगरा बुलाया था। सामूहिक दुष्कर्म के बाद होटल से ले जाकर चलती कार से फेंक दिया, जिससे उसके चोट आई। पुलिस की पूछताछ और मुकदमे में यही बात पीड़िता ने बताई है।



पीड़ित युवती ने दर्ज कराए मुकदमे में लिखा कि दो महीने पहले उसके पास अनजान नंबर से कॉल आया था। उसने पहले कॉल काट दिया। बाद में उसे बार-बार कॉल आने लगे। इस पर उसने बात की। कॉल करने वाले ने उससे कहा कि वह दोस्ती करना चाहता है। अपना नाम लाल सिंह बताया। उसने कहा कि वह ब्लॉक प्रमुख है। उसकी आशा की नौकरी लगवा देगा। इसके बाद आगरा आकर मिलने की कहने लगा। 21 दिसंबर 2021 को वह मिलने आई। आरोपी उसे एक गाड़ी से फार्म हाउस में ले गया। उसने, उसके दोस्तों देव और जितेंद्र ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
Agra News Block pramukh molested the girl first in the farm house then in the hotel
आरोपी ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

फार्म हाउस में वीडियो बनाकर दी धमकी
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि फार्म हाउस में दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से करने की कहने पर ब्लॉक प्रमुख ने धमकी दी। कहा कि तुम जानती नहीं हो कि हम कौन हैं। हम पर एक विधायक का हाथ है। उनके सामने पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारी भी पैर छूते हैं। तुम्हें मिनटों में गायब करवा दूंगा। इस कारण वो अपने घर चली गई। आरोपी ने अगले दिन फिर से कई कॉल किए। दोबारा आगरा आने का दबाव बनाया। मना करने पर फोन पर उसका अश्लील वीडियो भेजा। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर वो फिर से आ गई। आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया।

Agra News Block pramukh molested the girl first in the farm house then in the hotel
थाना ताजगंज क्षेत्र में हुई थी वारदात - फोटो : अमर उजाला

गाड़ी से धक्का देकर भागे आरोपी
युवती ने आरोप लगाया कि रविवार को डरा धमकाकर उसे एक बार फिर आगरा बुला लिया गया। शाम को उसे एक कार से ताजगंज क्षेत्र के होटल अमर यात्री निवास में ले जाकर लाल सिंह और जितेंद्र ने दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर पिटाई की। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कई बड़े लोगों के नाम लेकर डराया। लाल रंग की कार से आरोपी होटल से बाहर ले गए। फतेहाबाद मार्ग पर विशाल मेगा मार्ट के पास चलती कार से धक्का देकर भाग गए। इससे वह घायल भी हो गई। तब उसने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra News Block pramukh molested the girl first in the farm house then in the hotel
सांकेतिक तस्वीर

मेडिकल और बयान दर्ज कराए
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस की विवेचना में कई प्रमाण मिले हैं। पुलिस को कॉल डिटेल में दोनों की बातचीत का पता चला है। इस वजह से आरोपी लाल सिंह के मोबाइल को भी कब्जे में लिया गया है। पीड़ित युवती के बयान भी दर्ज कराए गए हैं। युवती ने अपना अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने की बात कही है। इस पर आरोपी के मोबाइल से वीडियो निकाला जाएगा। इसके लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की मदद ली जाएगी। युवती का मेडिकल कराया गया है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
Agra News Block pramukh molested the girl first in the farm house then in the hotel
आरोपी ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
आगरा से बाह तक चर्चा
भाजपा नेता लाल सिंह बाह का ब्लॉक प्रमुख है। सामूहिक दुष्कर्म में उसका नाम सामने आने के बाद आगरा से लेकर बाह तक चर्चा होने लगी। वह कई बड़े नेताओं का करीबी बताया गया है। बाह में लोग उसके बारे में खुलकर कुछ भी नहीं बोल पा रहे थे। इधर, पुलिस ने सोमवार तड़के उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed