आगरा में चोरी और लूट की कई वारदात हो चुकी हैं। कभी बाइकर्स गैंग तो कभी ऑटो गैंग लोगों को शिकार बना चुका है। प्रमुख इलाकों में रातभर अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। दुकान, रेस्टोरेंट और ढाबों के बाहर भीड़ लगी रहती है। इसके बावजूद पुलिस बेखबर बनी हुई है। पुलिस की सक्रियता का सोमवार रात को अमर उजाला की टीम ने लाइव किया।
{"_id":"642bd947aa9772797b0dce87","slug":"agra-night-is-dangerous-roads-are-empty-gets-dark-careful-when-leaving-the-house-2023-04-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा की रात है खतरनाक: अंधेरा होते ही रास्ते खाली, नहीं रहती पुलिस की नजर; घर से निकलें जरा संभलकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा की रात है खतरनाक: अंधेरा होते ही रास्ते खाली, नहीं रहती पुलिस की नजर; घर से निकलें जरा संभलकर
Tue, 04 Apr 2023 01:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:31 PM IST
विज्ञापन
मुख्य मार्गों से गायब पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस नहीं है
- फोटो : अमर उजाला
आईएसबीटी का हाल
आईएसबीटी पर बड़ी संख्या में लोग बसों में सवार होने आते हैं। बस उतरकर वाहन भी पकड़ते हैं। कई बार लोगों के साथ लूट की वारदात हो चुकी है। इसके बावजूद रात 11 बजे यहां कट पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। आसपास बनी दुकानों पर बड़ी संख्या में अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा हुआ था। ट्रांसपोर्ट नगर में गाड़ियों की मरम्मत कराने के लिए आने वाले ट्रक चालकों से भी कई बार लूट हो चुकी है। कुछ ही दूरी पर नकली किन्नरों की टोली गाड़ियों को रोककर पैसा उगाही में लगी थी, मगर पुलिस का पता नहीं था।
भगवान टॉकीज
- फोटो : अमर उजाला
भगवान टाकीज चौराहा
भगवान टाकीज शहर के प्रमुख चौराहों में से एक है। इसके बावजूद पुलिस नहीं थी। चौराहे के पास ही ओमेक्स माल रोड, दयालबाग मार्ग पर खोखों, दुकानों और रेस्टोरेंट पर लोग भीड़ थी। सर्विस रोड से लेकर दयालबाग मार्ग तक कई होटल रातभर गुलजार रहते हैं। इनके बाहर आम लोगों के साथ ही टैक्सी चालक, ऑटो चालकों का जमावड़ा रहता है, जोकि राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खाली पुलिस पोस्ट
- फोटो : अमर उजाला
देर रात रहती शराबियों की टोली
कई बार भगवान टाॅकीज पर बने होटलों की शिकायत भी न्यू आगरा के लोग कर चुके हैं मगर कोई कार्रवाई नहीं होती है। नजदीक ही शराब की दुकानें हैं, जहां शराबियों की टोलियां देर रात तक जाम लड़ाती हैं। कई बार यहां झगड़े हो चुके हैं। थाना सामने होने के बाद भी यहां बेरोकटोक सब कुछ चल रहा है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी विकास कुमार
- फोटो : अमर उजाला