{"_id":"5cdf91d0bdec2207786b963a","slug":"agra-north-assembly-constituency-by-election-voting-on-19-may","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी : इस विधानसभा के मतदाता एक महीने बाद दूसरी बार डालेंगे वोट, इस बार चुनेंगे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : इस विधानसभा के मतदाता एक महीने बाद दूसरी बार डालेंगे वोट, इस बार चुनेंगे विधायक
Sat, 18 May 2019 03:52 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 May 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एक महीने के अंतराल के बाद उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को दूसरी बार मतदान का मौका मिल रहा है। 10 अप्रैल को विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद खाली हुई उत्तर विधानसभा सीट पर 19 मई (रविवार) को मतदान होगा। उत्तर विधानसभा उपचुनाव के मैदान में 12 प्रत्याशी उतरे हैं।
मंडी समिति में पोलिंग पार्टियां
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर विधानसभा में मतदान संपन्न कराने के लिए आज फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगी। सुबह सात बजे ही पोलिंग पार्टियां मंडी समिति पहुंच गईं। पोलिंग पार्टियों को मतदान किट और ईवीएम वितरित करने के लिए मंडी समिति व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान संपन्न कराने के बाद मतदान कार्मिकों को मंडी समिति में ही ईवीएम जमा करानी होगी। इन्हें यहीं बने स्ट्रांग रूम में सील किया जाएगा।
भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव 2017 का परिणाम
- 3,95,516 कुल मतदाता थे विधानसभा में।
- 2,29,503 मतदाताओं ने किया था मतदान।
- 58.4 फीसदी रहा था मतदान।
- 1,35,120 वोट मिले थे जगन प्रसाद को।
- 86,320 वोटों से जीते थे जगन प्रसाद गर्ग।
- 3,95,516 कुल मतदाता थे विधानसभा में।
- 2,29,503 मतदाताओं ने किया था मतदान।
- 58.4 फीसदी रहा था मतदान।
- 1,35,120 वोट मिले थे जगन प्रसाद को।
- 86,320 वोटों से जीते थे जगन प्रसाद गर्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
18 अप्रैल 2019 को लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की स्थिति
- 56.25 फीसदी रहा था उत्तर विधानसभा में मतदान।
- 58.23 फीसदी पुरुष मतदाताओं ने डाले वोट।
- 53.89 फीसदी महिला मतदाताओं ने डाले वोट।
- 56.25 फीसदी रहा था उत्तर विधानसभा में मतदान।
- 58.23 फीसदी पुरुष मतदाताओं ने डाले वोट।
- 53.89 फीसदी महिला मतदाताओं ने डाले वोट।
विज्ञापन
ये हैं प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक क्षेत्र के 438 बूथों पर मतदान होगा। इसके बाद 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान कड़ी निगरानी रहेगी। बूथों पर तो अर्द्ध सैनिक बदल तैनात रहेगा ही, मजिस्ट्रेट भी लगातार नजर रखेंगे। मतदान के दौरान 25 माइक्रो आर्ब्जबर, 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहेंगे। विधानसभा क्षेत्र को चार जोन में विभाजित किया गया है। इसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।