{"_id":"60f960838ebc3e6d18484a7d","slug":"agra-police-encounter-four-miscreants-killed-and-two-surrendered-in-five-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा में पुलिस का खौफ: हाथ जोड़कर सरेंडर करने पहुंच रहे बदमाश, 5 दिन में 4 अपराधी मुठभेड़ में हो चुके ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में पुलिस का खौफ: हाथ जोड़कर सरेंडर करने पहुंच रहे बदमाश, 5 दिन में 4 अपराधी मुठभेड़ में हो चुके ढेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 22 Jul 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपहरण के आरोपी भोला ने किया सरेंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पांच दिन में पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को मार गिराया है। इनमें दो बदमाश मणप्पुरम गोल्ड डकैती कांड के आरोपी थे, जबकि दो बदमाशों ने शहर के वरिष्ठ डॉक्टर का अपहरण किया था। इन्हें बुधवार रात को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। मारे गए बदमाशों में डॉक्टर अपहरण कांड का मुख्य आरोपी बदन सिंह और उसका साथी था। बदन सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। जिले में ताबड़तोड़ हुए एनकाउंटर से बदमाशों में दहशत है। इससे बदमाश अब हाथ जोड़कर अपनी जान की भीख मांग रहे हैं। इसकी बानगी गुरुवार दोपहर को देखने को मिली, जब डॉक्टर अपहरण कांड में वांछित एक बदमाश हाथ जोड़कर थाने पहुंच गया और आत्म समर्पण कर दिया। इससे पहले गुरुवार को डकैती कांड के एक आरोपी ने समर्पण किया था। दो दिनों में दो बदमाश आत्म समर्पण कर चुके हैं।
अपहरण के आरोपी भोला ने किया सरेंडर
- फोटो : अमर उजाला
शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उमाकांत गुप्ता के अपहरण में एक बदमाश गुरुवार को हाथ जोड़कर थाने पहुंच गया और आत्म समर्पण कर दिया। बदमाश का नाम भोला है। पुलिस के अनुसार भोला अपहरण कांड में शामिल था। दोपहर को थाना एत्माद्दौला पहुंचे भोला ने हाथ जोड़कर कहा कि वह आत्म समर्पण करना चाहता है। वह अब कभी अपराध नहीं करेगा। उसे अपने किए पर पछतावा है।
3 of 5
मुठभेड़ में मारे बदमाश गए बदन सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
भोला के आत्म समर्पण से पहले पुलिस ने अपहरण कांड के मुख्य आरोपी एक लाख रुपये के इनामी बदमाश बदन सिंह और उसके साथी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बुधवार आधी रात को बीहड़ में मुठभेड़ हुई थी। बताया जाता है कि दोनों तरफ से करीब दो घंटे तक गोलियां चलीं। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आगरा डकैती कांड के आरोपी ने किया सरेंडर
- फोटो : अमर उजाला
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की कमला नगर शाखा में डाका डालकर 15.5 किलोग्राम सोने के जेवरात और छह लाख रुपये लूटने वाले हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला के साथी प्रभात शर्मा ने बुधवार दोपहर को थाना कमला नगर में समर्पण कर दिया था। वह अपने बचपन के दोस्त निर्दोष कुमार और मनीष पांडेय के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद से दहशत में था।
विज्ञापन
5 of 5
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश निर्दोष और मनीष
- फोटो : अमर उजाला
थाना कमलानगर क्षेत्र में 17 जुलाई को दिनदहाड़े मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के दफ्तर में बदमाशों ने 15.5 किलोग्राम सोने के जेवरात और छह लाख रुपये कैश लूट लिया था। इसके दो घंटे बाद पुलिस ने एत्मादपुर के खंदौली मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान डकैती में शामिल निर्दोष और मनीष को मार गिराया था। दोनों पुलिस को देखकर मेडिकल स्टोर में छिप गए थे। स्टोर मालिक को धमका कर बाहर निकाल दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।