सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP: परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर कौन-कौन चढ़ा, CCTV और वीडियो; ब्राह्मणों ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 16 Apr 2026 08:17 AM IST
सार

आगरा के परशुराम चौक पर अराजक तत्वों की हरकत से ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके चलते तीन घंटे तक प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

विज्ञापन
Agra Protest: Brahmin Community Angry Over Flags Incident at Parshuram Chowk
परशुराम चौक - फोटो : अमर उजाला
आगरा की आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-10 स्थित परशुराम चाैक पर मंगलवार को अराजक तत्वों की हरकत से ब्राह्मण समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जूते-चप्पल पहनकर चढ़ने, नारेबाजी करने और नीले झंडे लगाने वालों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बुधवार को लोगों ने परशुराम चौक पर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। आरोपियों की 48 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।


प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने पर पुलिस के खिलाफ भी गुस्सा जाहिर किया और सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। सड़क से हटाने की कोशिश पर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की भी की। पुलिस के काफी समझाने पर एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मुलाकात की। पुलिस आयुक्त ने चौक पर पुलिस चाैकी बनाने, प्राथमिकी में धाराएं बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब तीन घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

 
Trending Videos
Agra Protest: Brahmin Community Angry Over Flags Incident at Parshuram Chowk
परशुराम चौक विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आवास विकास काॅलोनी में मंगलवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर युवाओं ने बाइक रैली निकाली थी। रैली में शामिल अराजक तत्वों ने माहाैल खराब करने का प्रयास किया और परशुराम चाैक पर जूते-चप्पल पहनकर चढ़ गए थे। नीले झंडे लहराते हुए चौक पर लगा दिए। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इससे ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया। तुरंत बड़ी संख्या में लोगों ने चाैक पर पहुंचकर हंगामा किया था। तब पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया था और देर रात अज्ञात युवकों के खिलाफ थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Protest: Brahmin Community Angry Over Flags Incident at Parshuram Chowk
परशुराम चौक विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार की सुबह 11 बजे एक बार फिर बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग परशुराम चाैक पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। वहां पहले से पुलिस फोर्स तैनात थी। विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामूली धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। वीडियो में आरोपी की पहचान होने पर भी कुछ नहीं किया जा रहा है।
Agra Protest: Brahmin Community Angry Over Flags Incident at Parshuram Chowk
परशुराम चौक विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोग पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताते हुए सड़क पर बैठ गए। प्रदर्शन करते हुए जुलूस भी निकालने लगे। सूचना पर एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा, एसीपी मयंक तिवारी और एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। लोगों को समझाकर सड़क से उठाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने धक्का-मुक्की कर दी। बाद में हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
 
विज्ञापन
Agra Protest: Brahmin Community Angry Over Flags Incident at Parshuram Chowk
परशुराम चौक विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महर्षि परशुराम की तस्वीर छीनने पर भड़के
परशुराम चाैक पर ब्राह्मण समाज के लोग महर्षि परशुराम की तस्वीर अपने साथ लेकर आए थे। कुछ लोगों ने चाैक पर तस्वीर लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने रोक दिया। तस्वीर भी छीनने की कोशिश की। इस दाैरान काफी देर तक खींचतान और धक्का-मुक्की होती रही।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed