सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

भीमनगरी 2026: रोशनी से जगमग मंच, जय भीम के गूंजते नारे; संविधान शिल्पी को नमन करने उमड़ा हुजूम

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 16 Apr 2026 12:12 AM IST
सार

भीमनगरी का शुभारंभ थाईलैंड से आए भंते फ्रा अमनात इंटीटेचो के साथ धम्म दीप, धम्म उज्ज्वल, भंते चंद्र बोधि, आनंद रत्न, सिद्धार्थ बोधि और भिक्खु शीलानंद ने किया। उद्घाटन के तुरंत बाद ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आए, जिन्हें भीमनगरी कमेटी ने तथागत बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।

विज्ञापन
Bhimnagari organized on dr bhimrao  ambedkar jayanti in agra
भीमनगरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जीआईसी मैदान में 31वीं भीमनगरी का आयोजन किया गया। सम्राट अशोक के महल की कल्पना के आधार पर बनाए गए मंच पर थाईलैंड से आए भंते फ्रा अमनात इंटीटेचो ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उद्घाटन किया। भीमनगरी में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बनाए संविधान के कारण आदिवासी बेटी राष्ट्रपति है तो वह दूसरी बार डिप्टी सीएम बने हैं। बाबा साहब के अनुयायी के रूप में वह उनके अधूरे सपनों को एक-एक कर पूरा करेंगे।


ग्यासपुरा क्षेत्र में सजाई गई भीमनगरी का मंच जीआईसी मैदान में सजाया गया। एलईडी से रोशन पूरे क्षेत्र में जय भीम का नारा गूंजता रहा, वहीं लाखों लोग संविधान शिल्पी को नमन करने के लिए भीमनगरी पहुंचे। भीमनगरी का शुभारंभ थाईलैंड से आए भंते फ्रा अमनात इंटीटेचो के साथ धम्म दीप, धम्म उज्ज्वल, भंते चंद्र बोधि, आनंद रत्न, सिद्धार्थ बोधि और भिक्खु शीलानंद ने किया। उद्घाटन के तुरंत बाद ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आए, जिन्हें भीमनगरी कमेटी ने तथागत बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। संयोजक राहुल सागर ने नीली पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया।

 
Trending Videos
Bhimnagari organized on dr bhimrao  ambedkar jayanti in agra
भीमनगरी के मंच पर डिप्टी सीएम व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला आरक्षण कानून से होगा 2029 में चुनाव
भीमनगरी में डिप्टी सीएम ने कहा कि वह पांच साल पहले भीमनगरी आए थे। भीमनगरी का ऐसा आयोजन पूरे देश में कहीं नहीं होता। वह हर साल यहां आना चाहते हैं। बाबा साहब के संविधान के कारण ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और जल्द ही महिला आरक्षण का कानून धरातल पर उतरेगा। वर्ष 2029 का चुनाव उसी आधार पर होगा। वह अगले साल चुनावी वर्ष होने के बाद भी भीमनगरी आना चाहेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि बाबा साहब का कहना था कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा। शिक्षा से ही जंग लगा ताला खुलता है। खेरिया एयरपोर्ट से डिप्टी सीएम को दिल्ली जाना था, इसलिए मंच पर केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम का संबोधन ही हो सका। संचालक ऋषि कुमार ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कहकर आमंत्रित किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhimnagari organized on dr bhimrao  ambedkar jayanti in agra
मंच पर डिप्टी सीएम का किया सम्मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उद्घाटन पर नीली से भगवा हो गई भीमनगरी
दलित अस्मिता की प्रतीक बन गई भीमनगरी पर नीला रंग चढ़ा रहा, लेकिन पहली बार पूरा मंच भगवा हो गया। सर्वदलीय अतिथियों की जगह केवल भाजपा से जुड़े चेहरे ही नजर आए। डिप्टी सीएम और कैबिनेट मंत्री के साथ उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मेयर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भगवान सिंह, छोटेलाल वर्मा, विजय शिवहरे, लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, श्याम भदौरिया समेत भाजपा नेता ही नजर आए।

 
Bhimnagari organized on dr bhimrao  ambedkar jayanti in agra
गायिका गिन्नी माही ने दी प्रस्तुति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गायिका गिन्नी माही ने बाबा साहब के गाए गीत
युवाओं को जोड़ने के लिए भीमनगरी कमेटी ने पंजाबी लोकगायिका गिन्नी माही का कार्यक्रम कराया। गिन्नी ने कहा कि उन्होंने जब भीमनगरी का मंच देखा तो महल समझ बैठीं। जब पता चला कि यहीं पर प्रस्तुति देनी है तो मन गर्व से भर गया। गिन्नी माही ने मंच से बाबा साहब की इस दुनिया में तुम्हें दिल से प्रणाम.., बन कर मसीहा आया भीमा समेत गीत गाए। युवा उनके गीतों पर झूमते नजर आए। भीमनगरी में लाखों लोग महल देखने आए और इसके साथ सेल्फी लिए।

 
विज्ञापन
Bhimnagari organized on dr bhimrao  ambedkar jayanti in agra
भीमनगरी समारोह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज 100 जोड़ों का दहेज रहित सामूहिक विवाह
क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि बृहस्पतिवार को बौद्ध रीति-रिवाज से दहेज रहित 100 जोड़ो के सामूहिक विवाह होंगे। तहसील चौराहा से जीआईसी मैदान पर घोड़ों पर सवार दूल्हे पहुंचेंगे। महामंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि शाम को आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद आएंगे। गायक अनुज जाटव पियावली व देवीराम पप्पू अपनी प्रस्तुति देंगे। भीमनगरी के कारण ग्यासपुरा में दिवाली जैसी रौनक छाई है। पूरा क्षेत्र रोशनी से सराबोर है तो मेले में झूले लगे हैं। पड़ोसी जिलों और राज्यों से रिश्तेदार तीन दिवसीय भीमनगरी के लिए विशेष तौर पर आए हैं। यहां सुबह भीमनगरी कमेटी के फाइबर के हाथी पर सवार बाबा साहब की प्रतिमा पहुंचने के बाद से उत्सव शुरू हो गया जो देर रात तक चलता रहा। कोठी मीना बाजार से सुभाष पार्क तक जाम जैसे हालात रहे। भीमनगरी कमेटी संरक्षक करतार सिंह, अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, श्याम जरारी, प्रताप सिंह सिट्टू, राजाबाबू बौद्ध, रवि शंकर, अजय राना, ऋषि कुमार, राजेंद्र कर्दम, ऊषा रानी, संजय सिंह, सुबोध मानव, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।





 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed