{"_id":"6260f11c95f6d4464348865a","slug":"agra-runkta-uproar-girl-student-statement-recorded-in-court-said-i-am-married-i-will-go-with-my-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा बवाल: कोर्ट में छात्रा के बयान हुए दर्ज, बोली- शादी कर चुकी हूं..., पति के साथ ही जाऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा बवाल: कोर्ट में छात्रा के बयान हुए दर्ज, बोली- शादी कर चुकी हूं..., पति के साथ ही जाऊंगी
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:24 AM IST
सार
छात्रा को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया था, जिसके बाद पुलिस ने छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इस दौरान छात्रा के परिजन भी कोर्ट में थे।
विज्ञापन
1 of 5
जल उठा रुनकता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रुनकता से जिम संचालक युवक के साथ गई छात्रा की पुलिस ने दिल्ली से बरामदगी की थी। उसे आशा ज्योति केंद्र में रखा गया था, जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए। कोर्ट ले जाने से पहले किसी को भी उससे मिलने नहीं दिया गया। छात्रा की उम्र 22 साल है। वह पीजी की छात्रा है। वह 11 अप्रैल को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने कस्बा के जिम संचालक साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने छात्रा 13 अप्रैल को दिल्ली से बरामद कर ली थी। युवक पुलिस के हाथ नहीं आया था। जिसके बाद रुनकता में बवाल हो गया था। आरोपी जिम संचालक साजिद, उसके भाई और चाचा के घर में आगजनी की गई। घटना के 6 दिन बाद छात्रा ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। इस दौरान कोर्ट में छात्रा के परिजन भी मौजूद थे, लेकिन उसने परिजनों से मिलने से साफ इंकार कर दिया।
2 of 5
जल उठा रुनकता
- फोटो : अमर उजाला
दीवानी चौराहा स्थित कोर्ट में विवेचक के साथ जाकर युवती ने धारा 164 में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया। छात्रा ने कहा कि अपनी मर्जी से शादी की है और अपने पति के साथ जाना चाहती है। बयान दर्ज होने के बाद युवती को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है।
3 of 5
जल उठा रुनकता
- फोटो : अमर उजाला
22 वर्षीय युवती 11 अप्रैल को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने कस्बा के जिम संचालक साजिद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि विवेचक विजय विक्रम के साथ जाकर युवती ने धारा 164 के बयान दर्ज करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जल उठा रुनकता
- फोटो : अमर उजाला
युवती ने कोर्ट में कहा है कि वह जिम संचालक साजिद से शादी कर चुकी है और उसी के साथ जाना चाहती है। युवती के बयान दर्ज होने पर परिजन भी कोर्ट में आए थे, पर युवती ने उनसे मुलाकात नहीं की।
विज्ञापन
5 of 5
रुनकता में पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बता दें छात्रा के पूर्व में कुछ वीडियो वायरल हुए। इसमें वो कह रही थी कि मैं बालिग हूं। अपनी मर्जी से आई हूं। युवक भी अपनी उम्र बता रहा है। छात्रा कहती है कि जो एफआईआर कराई गई है, वो गलत है। उसे रद कर दिया जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।