{"_id":"683ffe0bdc5c4f29730ad0b1","slug":"agra-six-girl-died-varsha-saw-girls-drowning-in-yamuna-in-front-of-her-eye-she-kept-screaming-standing-at-edge-2025-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में छह लड़कियों की मौत: वर्षा रोकने को लगाती रह गई अवाज, बच्चियों को यमुना में खींच ले गई मौत; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में छह लड़कियों की मौत: वर्षा रोकने को लगाती रह गई अवाज, बच्चियों को यमुना में खींच ले गई मौत; तस्वीरें
संजीव जूरैल, अमर उजाला, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:07 PM IST
सार
आगरा में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यमुना नदी में नहाते समय एक ही परिवार की छह लड़कियां डूब गई, चार ने मौके पर तो दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
1 of 14
girls drown while bathing
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आगरा नगला नाथू की दर्दनाक घटना में वर्षा ने अपनी तीन भतीजी के साथ बहन और भांजी को भी खो दिया है। उसके आंसू रोके नहीं रुक रहे थे। वह बस यह कह रही थी कि नदी में दूर जाने से रोकती रही लेकिन वह यमुना की गहराई में जाती रहीं। बच्चियों ने मेरी हर हिदायत को अनसुना कर दिया। उसकी आंखों के सामने सभी बच्चियों को यमुना मौत के मुंह में खींच ले गई।
ये दर्द यमुना में डूबने वाली मुस्कान, दिव्या, संध्या व नैना की चाची, शिवानी की बहन और सोनम की मौसी वर्षा का था, जो फफक-फफक कर रो रही थी। वह भी बच्चों के साथ अपने बेटे (6) को लेकर यमुना घूमने गई थी। वहां पर सभी बच्चियां यमुना में नहाने की जिद करने लगीं।
वर्षा ने मना करते हुए कहा कि कल ही तो नहा कर गई थी। यमुना किनारे पर बच्चे को लेकर खड़ी रहीं और बच्चियों को रोकने का प्रयास करती हैं। वहां से खड़े होकर अधिक अंदर नहीं जाने की आवाज भी लगाती रहती हैं। उसकी आंखों के सामने सभी बच्चियां पानी के बहाव के चलते गड्ढे में फिसल गई। वह चिल्लाती रह गई। अब यह दर्द उसे सहन नहीं हो रहा।
छुट्टियां मनाने आई थी शिवानी और वर्षा
नगला रामबल की शिवानी और नगला नेहरा की सोनम वर्षा के घर गर्मियों की छुट्टियां मनाने रविवार को आई थीं। शिवानी ने हाईस्कूल और सोनम ने तीसरी कक्षा उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
यमुना में डूबी छह लड़कियां, मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऊबड़ खाबड़ और कच्चे रास्ते की बाधाओं से टूट गईं सांसें
आगरा के बिचपुरी ब्लॉक का गांव नगला नाथू यमुना किनारे बसा हुआ है। इस छोटे से गांव तक पहुंचने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं है। रामलाल वृद्धाश्रम के निकट से ऊबड़-खाबड़ कच्चा रास्ता गांव तक पहुंचता है। मंगलवार की सुबह यमुना नदी में डूबी छह किशोरियों को निकालने में ग्रामीणों ने बहुत देर नहीं लगाई। तीन की सांसें चल रही थीं।
ग्रामीणों ने उन्हें सीपीआर दी। पेट दबाकर पानी निकाला। लेकिन एंबुलेंस 2 घंटे बाद गांव के बाहर तक ही पहुंच सकी। इस बीच ग्रामीण उनको निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय से इलाज मिलता तो शायद कुछ बच्चियों की जान बचाई जा सकती थी। यमुना किनारे बसे गांव की सिकंदरा थाने से दूरी करीब 6 किलोमीटर है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।