फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में छात्र की मौत का मामला: मां बोलीं- मेरे लाल को हॉस्टल में बुलाकर मार डाला, हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 24 Mar 2022 08:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Mar 2022 08:56 PM IST
विज्ञापन
agra student death case police filed FIR against unknown for murder and conspiracy
रोते-बिलखते छात्र के परिजन - फोटो : अमर उजाला

आगरा के खंदारी स्थित समाज कल्याण विभाग के हॉस्टल परिसर में यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के कक्षा 12 के छात्र ऋषभ मिठास की मौत के मामले में हत्या और षड्यंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अज्ञात में मुकदमा लिखा गया है। वहीं मां ने हॉस्टल में बुलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। 



मां रूपाली ने रोते हुए बताया कि उनके लाल (ऋषभ) को किसी तरह का तनाव नहीं था। वह खुदकुशी नहीं कर सकता है। वह तैयारी करके स्कूल गया था। उसको पति स्कूल छोड़कर आए थे। हॉस्टल में किसी ने उसे बुलाया है। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है। इसके पीछे पूरी साजिश की गई। पुलिस स्कूल और हॉस्टल वालों से पूछताछ करे। सच सामने आ जाएगा। बेटे के हत्यारे पकड़े जाने चाहिए।

agra student death case police filed FIR against unknown for murder and conspiracy
यहां पड़ा मिला था छात्र का शव - फोटो : अमर उजाला

यह था मामला

गांधी नगर निवासी ब्रह्मदत्त मिठास जनरल स्टोर चलाते हैं। उनका बेटा ऋषभ यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ता था। बुधवार को प्रयोगात्मक परीक्षा थी। उसे पिता ने 9:50 बजे स्कूल के गेट पर छोड़ा था। इसके एक घंटे बाद ऋषभ का शव समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित डॉ. बीआर आंबेडकर आईएएस/पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के हॉस्टल परिसर में मिला था। 
agra student death case police filed FIR against unknown for murder and conspiracy
सीसीटीवी फुटेज में जाते हुए दिखा था छात्र - फोटो : अमर उजाला
पहले पुलिस को मामला खुदकुशी का लग रहा था। सीसीटीवी फुटेज में ऋषभ हॉस्टल परिसर में अकेला दीवार फांदकर आता नजर आया। वह पानी भी पीता है। यह भी फुटेज में है। इसके बाद उसकी लाश मिलती है। परिजनों को स्कूल प्रबंधन ने सूचना दी थी। वह एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी पहुंचे थे। तब उन्हें बेटे की मौत की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
agra student death case police filed FIR against unknown for murder and conspiracy
छात्र के शव के पास खड़ी पुलिस व परिजन और रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला

पिता ने दी तहरीर

पिता ब्रह्मदत्त मिठास ने तहरीर में लिखा कि बेटे को 9:50 बजे स्कूल में प्रैक्टिकल के लिए के लिए छोड़ा था। छोड़कर वह घर आ गए।  दिन में तकरीबन 11:15 बजे सर का फोन आया कि आपका बच्चा ऋषभ इमरजेंसी में है। आप तुरंत पहुंचें, जब उन्होंने कारण पूछा तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। तब पत्नी ने स्कूल में फोन करके जानकारी की। 
विज्ञापन
agra student death case police filed FIR against unknown for murder and conspiracy
बेटे की मौत के बाद बेसुध हुए पिता - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मदत्त मिठास ने बताया कि किसी ने कहा कि आप अस्पताल पहुंच जाओ। जब इमरजेंसी पहुंचे तो बेटा स्ट्रेचर पर मृत पड़ा था। मेरे बेटे को षड्यंत्र करके स्कूल वालों ने मार दिया। इसलिए घटना के बाद स्कूल पर नहीं बुलाया। घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद निर्वाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और षड्यंत्र की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed