फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: 12वीं के छात्र की नोट बुक पर लिखा मिला 'सॉरी रियली एम आई एन कावर्ड', माता-पिता हुए बेहाल, रुला देंगी ये तस्वीरें

Thu, 24 Mar 2022 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 10:00 AM IST
सार

मॉडल स्कूल में 12वीं के छात्र की मौत का मामला उलझता जा रहा है। ऋषभ पढ़ने में होशियार था, फिर पुलिस को उसके बैग से मिली नोटबुक पर लिखा 'सॉरी रियली एम आई एन कावर्ड' का मतलब क्या है? पुलिस जांच में जुटी है, तो वहीं छात्र की मौत के बाद माता-पिता बेहाल हैं।

विज्ञापन
student of 12th class murder and suicide mystery Dead Body Found At Ias Pcs Coaching Center In Agra
छात्र की मौत के बेसुध हुए पिता - फोटो : अमर उजाला

गांधी नगर निवासी 12वीं का छात्र ऋषभ मिठास पढ़ने में काफी होशियार था। उसके स्कूल में मैथ का प्रैक्टिकल चल रहा था। उसके पिता स्कूल छोड़कर गए थे। उसका शव प्रशिक्षण केंद्र में मिला। मौत की खबर के बाद इमरजेंसी पहुंचे परिजनों ने स्कूल पर हत्या का आरोप लगा कर हंगामा किया और एमजी रोड पर जाम लगा दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाबुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब 15 मिनट रास्ता जाम रहा।



वहीं बेटे की मौत से मां रूपाली और पिता ब्रह्मदत्त मिठास बेहाल हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में दोनों रोये जा रहे थे। उन्हें रिश्तेदार संभाल रहे थे। पिता ने आरोप लगाया कि वह बेटे को पौने दस बजे स्कूल के गेट पर छोड़कर गए थे। वह गेट के अंदर जा रहा था। इस पर वो चले गए। वह प्रशिक्षण केंद्र में कैसे पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या की गई है। 

student of 12th class murder and suicide mystery Dead Body Found At Ias Pcs Coaching Center In Agra
ऋषभ की मौत के बाद इमरजेंसी में परिजनों के समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मदत्त मिठास ने बताया कि स्कूल प्रशासन और पुलिस ने उन्हें गुमराह किया। उन्हें पहले बताया गया था कि वह स्कूल नहीं आया। दस मिनट बाद दोबारा कॉल करके बताया गया कि वह पानी पीने गया था। गिरकर घायल हो गया है। उसे इमरजेंसी लेकर गए हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी नहीं दी। पुलिस बाद में शव स्ट्रेचर पर लेकर आई। पिता ब्रह्मदत्त वजीरपुरा में जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। ऋषभ दो बेटों में बड़ा था। छोटा बेटा ओमांश है। वह कक्षा दस में पढ़ता है।
student of 12th class murder and suicide mystery Dead Body Found At Ias Pcs Coaching Center In Agra
ऋषभ की मौत के बाद इमरजेंसी में पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि ऋषभ के बैग में उसकी एक नोटबुक मिली। इसमें काले पेन से अंग्रेजी में लिखा था कि सॉरी रियली एम आई एन कावर्ड। यानि माफ करना मैं सच में कायर हूं। एक काला पेन भी मिला। आशंका है कि यह सुसाइड नोट हो सकता है। मगर, छात्र को कूदते हुए किसी ने नहीं देखा। प्रशिक्षण केंद्र में वह सिर्फ पड़ा मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
student of 12th class murder and suicide mystery Dead Body Found At Ias Pcs Coaching Center In Agra
छात्र ऋषभ मिठास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिता ने बताया कि बेटे ऋषभ को 9:45 बजे स्कूल के गेट पर छोड़ा। स्कूल प्राचार्य के मुताबिक, ऋषभ 9:57 बजे स्कूल के गेट के अंदर न आकर अभिभावक के जाने के बाद ही विद्यालय के गेट के बायीं दिशा में अतिथि गृह की ओर सड़क पर चला गया। प्रशिक्षण केंद्र के हॉस्टल और कोचिंग सेंटर का गेट खंदारी स्थित सर्विस रोड की तरफ है। मगर, ऋषभ गेट से नहीं आया है। सीसीटीवी में 10:07 बजे ऋषभ खंदारी कैंपस की ओर से दीवार फांदकर अंदर आता नजर आया है। वह अकेला ही दिख रहा है। 10:08 बजे वह कोचिंग सेंटर के पीछे टंकी के पास पानी पीता नजर आया। वह दो बार पानी के नल की तरफ गया। यहां पुरानी टंकी को देखता है। 10:45 बजे उसे एक छात्र ने पड़ा देखा। इस पर अधीक्षक को सूचना दी गई। पिता के अनुसार करीब साढ़े ग्यारह बजे उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
student of 12th class murder and suicide mystery Dead Body Found At Ias Pcs Coaching Center In Agra
छात्र ऋषभ का इस जगह मिला शव - फोटो : अमर उजाला

थानाध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि छात्र के कुछ सहपाठियों से बात की गई। उन्होंने बताया कि दिसंबर में टर्म एक की परीक्षा हुई थी। इसका रिजल्ट हाल ही में आया था। वह तनाव में था। एक महीने से आपस में कम बात कर रहा था। उसे समझाया भी था। वह काफी होशियार था। उसके हाईस्कूल में 80 प्रतिशत से अधिक नंबर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed