फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी बोर्ड की परीक्षा 2022: आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, दिखा सख्त पहरा 

Thu, 24 Mar 2022 08:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 08:43 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए इस बार जिले में 1 लाख17,623  छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीयन कराया है। आज सुबह जिल में 180 परीक्षा केंद्रों पर सख्त पहरे के बीच परीक्षा शुरू हुई। बोर्ड परीक्षा में कुल 4900 शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन
Up board exam 2022 10th and 12th examinations started from today 
यूपी बोर्ड की परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड की परीक्षा आज सुबह शुरू हो गईं। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी और इंटरमीडिएट की सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा है। करीब छह परीक्षा केंद्र अभी कंट्रोल रूम से जुड़ पाए हैं। परिषदीय स्कूलों के सभी शिक्षक ड्यूटी देने नहीं पहुंचे। जीआईसी में 13 में से पांच शिक्षक ही आए। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात की गई है, जिससे किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके।

Up board exam 2022 10th and 12th examinations started from today 
कंट्रोल रूम से निगरानी - फोटो : अमर उजाला

जीआईसी में स्थापित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी गई। वहीं परीक्षा के दौरान केंन्द्रों पर पुलिसकर्मी तैनात दिखे। 

Up board exam 2022 10th and 12th examinations started from today 
यपी बोर्ड परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के एमजी इंटर कॉलेज, पीडी जैन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, गौरी शंकर इंटर कॉलेज, इस्लामिया, जसराना के आदर्श जनता इंटर कालेज, एलआर इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज, श्री कृष्ण इंटर कालेज खेरिया पटीकरा, श्री वीर विक्रम सिंह इंटर कालेज नवादा समेत 117 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ बजे शुरु हो गई। कोरोना काल के चलते दो वर्ष से छात्र एवं छात्राओं को प्रोन्नत किया जा रहा था। सुबह की पाली में हिन्दी का पेपर देने  के लिए परीक्षार्थी सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर जुटना शुरु हो गए। शिक्षकों ने तलाशी लेने के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up board exam 2022 10th and 12th examinations started from today 
बोर्ड परीक्षार्थियों को सीसीटीवी से देखते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एटा जिले के 95 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। सुबह चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंन्द्रों में प्रवेश दिया गया। वहीं परीक्षा केन्द्रों की निगरानी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है।
विज्ञापन
Up board exam 2022 10th and 12th examinations started from today 
परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
शिक्षकों ने तलाशी लेने के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed