फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TCS मैनेजर सुसाइड केस: फोन और लैपटॉप में ऐसे सबूत, जिन्हें नष्ट करना चाहती थी निकिता; घर आते ही किया था ये काम

Thu, 06 Mar 2025 12:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 06 Mar 2025 12:10 PM IST
सार

Agra Suicide Case: बहन आकांक्षा का आरोप है कि निकिता ने मानव का कमरा खंगाला था। वह देख रही थी कि मानव का लैपटॉप कहां है। मुंबई के फ्लैट की चाबी और उनके मोबाइल के बारे में पूछ रही थी। 

विज्ञापन
Agra TCS manager suicide Nikita wanted to destroy evidence from laptop and mobile she searched after suicide
Agra TCS manager suicide - फोटो : अमर उजाला
Manav Sharma News: आगरा के टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की खुदकुशी के मामले में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। मुख्य आरोपी पत्नी निकिता शर्मा सहित अन्य को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस सर्विलांस और साइबर सेल की मदद ले रही है।


कई जगह दबिश भी दी गई है। निकिता और उसके पिता के खातों को देखा जा रहा है। वह खातों से लेन-देन कर सकते हैं। पुलिस को परिजन ने बताया है कि खुदकुशी की जानकारी पर निकिता घर आई थी। वह आते ही लैपटाप-मोबाइल की तलाश करने लगी। मगर, उसे नहीं मिला। 
Agra TCS manager suicide Nikita wanted to destroy evidence from laptop and mobile she searched after suicide
मानव शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुंबई के फ्लैट की चाबियां लेना चाहती थी निकिता
वह मुंबई के फ्लैट की चाबियां भी मांग रही थी। रिश्तेदार समझ नहीं पा रहे थे कि वह आखिर चाहती क्या है। यह लग रहा है कि वह साक्ष्य नष्ट करने के इरादे से आई थी। बता दें कि डिफेंस कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा के इकलौते बेटे मानव शर्मा का शव 24 फरवरी की सुबह फंदे से लटका मिला था। उन्होंने एक वीडियो भी बनाया था। 
Agra TCS manager suicide Nikita wanted to destroy evidence from laptop and mobile she searched after suicide
मानव शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पत्नी निकिता को मायके छोड़ा.. घर आकर दी जान
इसमें पत्नी से परेशान होने की बात कही थी। मानव एक दिन पहले ही मुंबई से आए थे। पत्नी निकिता को बरहन में मायके छोड़ा था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पड़ताल में लगी है। सामने आया है कि मानव की पत्नी निकिता, सास-ससुर व अन्य रिश्तेदार सुबह करीब 11 बजे डिफेंस कॉलोनी पहुंच गए थे। तब तक मानव का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra TCS manager suicide Nikita wanted to destroy evidence from laptop and mobile she searched after suicide
मानव शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल में वीडियो और चैट देख हुआ शक
बहन आकांक्षा का आरोप है कि निकिता ने मानव का कमरा खंगाला था। वह देख रही थी कि मानव का लैपटॉप कहां है। मुंबई के फ्लैट की चाबी और उनके मोबाइल के बारे में पूछ रही थी। उसकी इस हरकत को कोई समझ नहीं पाया। सब यही सोच रहे थे कि एक तरफ पति की मृत्यु हो गई है, वहीं दूसरी तरफ निकिता क्या चाहती है। वह मोबाइल और लैपटॉप का क्या करेगी? 
विज्ञापन
Agra TCS manager suicide Nikita wanted to destroy evidence from laptop and mobile she searched after suicide
TCS Manager Suicide Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के लोग सदमे में होने के कारण कुछ नहीं कह सके। बाद में उन्हें मना कर दिया। शाम को मानव का शव पोस्टमार्टम से वापस आया। तभी निकिता भी चली गई। बाद में मोबाइल में वीडियो से पता चला कि निकिता क्या चाहती थी। वह साक्ष्य नष्ट करना चाहती थी। उसने रातभर मानव से चैट की थी। उसे पता था कि अगर, परिवार के लोगों को पता चला तो वह सुबूत बन जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed