{"_id":"61b607acd3ece845a45c6645","slug":"agra-tiranga-chowk-will-be-recorded-in-india-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडिया रिकॉर्ड में दर्ज होगा आगरा का तिरंगा चौक: यहां हर रोज होता है झंडारोहण-राष्ट्रगान, देशभक्ति की है अनूठी मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया रिकॉर्ड में दर्ज होगा आगरा का तिरंगा चौक: यहां हर रोज होता है झंडारोहण-राष्ट्रगान, देशभक्ति की है अनूठी मिसाल
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तिरंगा चौक पर लहराता तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा में अजीत नगर बाजार कमेटी द्वारा तीन साल पहले शुरू की गई अनूठी मुहिम अब राष्ट्र भक्ति और स्वच्छता की मिसाल बन गई है। कमेटी के सदस्यों ने अजीत नगर चौराहे के पास ऐसे स्थान को विकसित किया था, जहां लोग खड़े होना पसंद नहीं करते थे। अब वहां सेल्फी लेते हैं और प्रतिदिन झंडारोहण के साथ राष्ट्रगान भी होता है। अब यह स्थान तिरंगा चौक के नाम से मशहूर है।
ताजनगरी के तिरंगा चौक को सोमवार को इंडिया रिकॉर्ड में शामिल कर लिया जाएगा। अजीत नगर सेल्फी प्वाइंट पर बने तिरंगा चौक को वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया की टीम इंडिया रिकॉर्ड के लिए सम्मानित करेगी। वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया के अध्यक्ष पवन सोलंकी के नेतृत्व में अजीत नगर बाजार कमेटी के पदाधिकारियों को इस रिकॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
Trending Videos
2 of 5
चौक पर हर रोज फहराया जाता तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
अजीत नगर बाजार कमेटी ने 26 जनवरी 2018 को राष्ट्र भक्ति की इस अनूठी मुहिम की शुरुआत की थी। तब हर रोज तिरंगा चौक पर तिरंगा फहराया जाता है। इसके साथ ही प्रतिदिन राष्ट्रगान कराने की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
तिरंगा चौक पर राष्ट्रगान करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खास बात यह है कि राष्ट्रगान के समय यहां से निकलने वाले राहगीर भी राष्ट्रीय सम्मान में जहां के तहां खड़े हो जाते हैं। पूरे सम्मान के साथ शाम राष्ट्रीय ध्वज को उतारा जाता है। अजीत नगर बाजार कमेटी के मीडिया प्रभारी मनोज नोतनानी ने बताया कि सोमवार सुबह दस बजे तिरंगा चौक इंडिया रिकॉर्ड में शामिल हो जाएगा।
4 of 5
तिरंगा चौक पर लहराता तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
मैं हर रोज यहां तिरंगे को सलामी देने आता हूं। इससे देशभक्ति का जज्बा पैदा होता है। यह कहना है 75 साल के सुरजीत सिंह का। कमेटी के प्रयासों का नतीजा है कि तिरंगा चौक रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
तिरंगा चौक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
अजीत नगर बाजार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि ये शहर के लिए खुशी का पल होगा। कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के लगातार परिश्रम के परिणाम है कि आज से देश में अजीत नगर सेल्फी प्वाइंट का तिरंगा चौक खास बन चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।