सदैव रहने को आता नहीं कोई... पृथ्वी तुम गए ऐसे, जाता नहीं कोई। हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पे रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा। मौत भी आकर तुम्हें खामोश न कर सकी...पृथ्वी तुम वर्षों इस देश के दिलों में गूंजते रहोगे...। न्यू आगरा पार्क में रविवार शाम को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को नमन करते हुए ये उद्गार व्यक्त किए गए। श्रद्धांजलि सभा में उनके मित्रों, परिजन, राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
{"_id":"61b614b22639ea7f913ac0c2","slug":"people-paid-tribute-to-martyr-wing-commander-prithvi-singh-chauhan-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहादत को नमन: आगरा के शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहादत को नमन: आगरा के शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा शहर
Sun, 12 Dec 2021 10:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
पत्नी और बच्चों ने दी शहीद को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद बेटे को श्रद्धासुमन अर्पित करते पिता
- फोटो : अमर उजाला
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह के साथी व ग्रुप कैप्टन कुंवर जयपाल सिंह ने कहा कि आत्मा अजर, अमर है। उन्होंने स्वरचित कविता सुनाई, ‘क्या चुका सकेंगे ऋण उनका जिन लोगों ने परम बलिदान दिया, शान तिरंगे की रखने को अपना ही जीवन बलिदान किया’। ठा. विजयपाल सिंह ने कहा कि चल दिए वो दुनिया को छोड़कर... काश वो रहते कुछ और देर तक। पारिवारिक मित्र आरके राघव ने कहा कि पृथ्वी सिंह का परिवार त्याग, तपस्या की मिसाल है।
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद से आए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह की बहन के ससुर राजेश सिंह ने कहा कि पायलट के पास मौका होता है कि वह आकस्मिक स्थित में अपनी जान बचा सकता है। पृथ्वी सिंह जनरल रावत के साथ थे। उन्होंने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए हेलीकॉप्टर को बचाने का प्रयास किया। बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल
- फोटो : अमर उजाला
एत्मादपुर क्षेत्र से विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि मेरे पिता और पृथ्वी के बाबा मित्र थे। मैं अक्सर अपने पिता को लेकर उनसे मिलने जाता था। विधायक योंगेद्र उपाध्याय ने कहा कि पृथ्वी तुम इस देश के दिलों में गूंजते रहोगे। हेमलता दिवाकर ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मन:कामेश्वर मंदिर महंत योगेश्वरपुरी ने कहा कि मृत्यु का दुख केवल वही परिवार समझ सकता है जिसका कोई जाता है। इस क्षति की कभी पूर्ति नहीं हो सकती।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा में बोलते श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
पृथ्वी सिंह की वीरता को नमन
श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं विंग कमांडर पृथ्वी सिंह की वीरता को नमन करता हूं। कर्तव्य पथ पर उन्होंने अपना बलिदान दिया। केंद्रीय कानून एवं विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पृथ्वी सिंह का नाम अमर रहेगा। उनके नाम पर शहर में एक प्रमुख संस्था का नाम रखा जाएगा।
श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं विंग कमांडर पृथ्वी सिंह की वीरता को नमन करता हूं। कर्तव्य पथ पर उन्होंने अपना बलिदान दिया। केंद्रीय कानून एवं विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पृथ्वी सिंह का नाम अमर रहेगा। उनके नाम पर शहर में एक प्रमुख संस्था का नाम रखा जाएगा।