सब्सक्राइब करें

आगरा: 2844 नव युगलों ने लिए सात फेरे, 88 जोड़ों को पढ़ाया गया निकाह, श्रम मंत्री ने दिया आशीर्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Dec 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
2932 couples got married under mukhyamantri samuhik vivah yojana in agra
सेल्फी लेता नवविवाहित जोड़ा - फोटो : अमर उजाला

आगरा का कोठी मीना बाजार रविवार को ऐतिहासिक सामूहिक विवाह समारोह का गवाह बना। 2932 जोड़े हमेशा के लिए हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 2844 नव युगलों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। 88 मुस्लिम जोड़ों के लिए मौलवियों ने निकाह पढ़ाया। कोठी मीना बाजार में लगे भव्य पंडाल में पचास हजार से ज्यादा बाराती इस ऐतिहासिक सामूहिक विवाह समारोह के गवाह बने। मंगल गीतों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। बाराती भी खूब नाचे। पूरे दिन मेले सा माहौल रहा। 



श्रम विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर बारातियों का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में श्रम विभाग की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने नव युगलों को आशीर्वाद दिया। मौर्य ने सरकार की ओर से चलाई जा रहीं कई योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी। समारोह में आगरा के 1801, मथुरे के 422, फिरोजाबाद के 489 और मैनपुरी के 220 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे।  

Trending Videos
2932 couples got married under mukhyamantri samuhik vivah yojana in agra
सामूहिक विवाह समारोह में बैठे जोड़े - फोटो : अमर उजाला
70 पंडित-10 मौलवियों ने कराया विवाह 
सामूहिक विवाह समारोह में सात फेरों के लिए वेदियां सजाई गईं। 70 पंडितों ने जहां सनातन धर्म के रीति रिवाज से शादी कराई, वहीं 10 मौलवियों ने नव युगलों का निकाह पढ़ा। लगभग चार घंटे तक कार्यक्रम चला। इस दौरान पुलिस बल की भारी संख्या में तैनाती भी की गई। शादी के दौरान नव युगलों के परिवार भी दुल्हा-दुल्हन के पास बैठे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2932 couples got married under mukhyamantri samuhik vivah yojana in agra
सामूहिक विवाह समारोह में बैठे नवविवाहित - फोटो : अमर उजाला
भोजन के लिए करना पड़ा इंतजार 
बारातियों और घरातियों के लिए की गई खानपान की व्यवस्था शुरुआती दौर में ठीक चली। इसके बाद जैसे-जैसे भोजन के स्टाल्स पर लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हुई, तो लाइन बड़ी होने लगी। हालांकि सभी लोगों को भोजन मिला, लेकिन भोजन पाने के लिए उन्हें देर तक इंतजार करना पड़ा। 
 
2932 couples got married under mukhyamantri samuhik vivah yojana in agra
छात्राओं को बांटी गईं साइकिल - फोटो : अमर उजाला
दो हजार साइकिलें हुई वितरित 
सामूहिक विवाह समारोह में दो हजार छात्रों को साइकिल का वितरण किया गया। समारोह स्थल पर सुबह से साइकिल पैवेलियन में खड़ी नई साइकिलें देख छात्र-छात्राएं काफी खुश हुए। पैवेलियन के बाहर साइकिलें देखने की होड़ लगी रही। श्रमायुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत विद्यालय जाकर पढ़ाई पूरी करने के लिए विद्यार्थियों को दो हजार साइकिलों का वितरण किया गया। 
विज्ञापन
2932 couples got married under mukhyamantri samuhik vivah yojana in agra
नवविवाहितों को प्रमाणपत्र देते श्रम मंत्री और विधायक - फोटो : अमर उजाला
ये लोग रहे मौजूद 
सामूहिक विवाह समारोह में मेयर नवीन जैन, उनकी पत्नी रेनू जैन,  केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल,  विधायक योगेंद्र उपाध्याय, विधायक हेमलता दिवाकर, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकंडन, श्रमायुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed