सब्सक्राइब करें

एटा: जेपी नड्डा और सीएम योगी ने ब्रज में दिया 'बड़ी जीत का मंत्र', कहा- जीतेंगे 325 से अधिक सीटें

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 12 Dec 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
Up Cm And Bjp President Speech In Etah Over Samajwadi Party And Bsp
एटा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
एटा में ब्रज प्रांत के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम गन्ना की बात करते हैं, उनके मुंह से जिन्ना निकलता है। जिन्ना का नाम लेने वाले देश के लिए खतरा हैं। इस जिन्न को बोतल में बंद करने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। सपा के लिए कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले दंगा तंत्र था, योगी आदित्यनाथ के आने बाद अब यहां कोई माफिया नहीं दिखाई देता। 12 जिलों से आए करीब 28 हजार बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा पर सीधा हमला बोलते हुए मुजफ्फरनगर और कैराना का जिक्र करते हुए पूछा इन्हें भूल गए क्या? यह वही सपा है। इन्हें घर पर बैठाना जरूरी है। विपक्षी दलों के नेताओं की न नीति है न नीयत, केवल कुर्सी ही उनकी नीति है। जबकि भाजपा कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं आई है।
Trending Videos
Up Cm And Bjp President Speech In Etah Over Samajwadi Party And Bsp
एटा के सम्मेलन में योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कुर्सी के माध्यम से देश को मजबूत कर रही है। नड्डा ने कहा कि मोदी, अमित ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त की। अब देश में एक विधान एक निशान और एक ही प्रधान है। कहा कि तीन तलाक बिल लाकर आठ करोड़ पीड़ित महिलाओं को इज्जत की जिंदगी दी। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी हैं इसलिए अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। अखिलेश सरकार होती तो क्या मंदिर बन पाता? किसानों को साधते हुए कहा कि बहुत से लोगों ने किसानों के नाम पर नेतागिरी की, लेकिन किसानों का भला मोदी सरकार ने ही किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up Cm And Bjp President Speech In Etah Over Samajwadi Party And Bsp
एटा में योगी आदित्यनाथ और अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
पहले माफिया हावी थे, अब उन पर पुलिस हावी है: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां भी माफियागिरी को मुद्दा बनाया। कहा कि हम होली तक मुफ्त राशन के साथ दाल, चना, नमक और तेल बंटवा रहे हैं। यह तभी हो रहा है, जब माफिया पर अंकुश लगा। पहले की सरकारों में पूरा खाद्यान्न माफियाओं के पास चला जाता था और गरीब देखता रह जाता था। पहले माफिया हावी थी अब उन पर पुलिस हावी है। माफिया जान बचाने के लिए मारा-मारा फिर रहा है।
Up Cm And Bjp President Speech In Etah Over Samajwadi Party And Bsp
एटा में बूथ सम्मेलन के दौरान भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा की। सपा, बसपा कहां थी? सपा अध्यक्ष के बारे में कहा कि बबुआ के लिए तो कहना ही क्या। ये सभी होम क्वारंटीन हो गए थे। ट्विटर पर दुष्प्रचार कर रहे थे। पूरी दुनिया में भारत के कोरोना प्रबंधन की सराहना हो रही है लेकिन विपक्ष कुछ मानने को ही तैयार नहीं। हम तो तीसरी लहर के मुकाबले के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। लोगों से पूछा कि किस-किस ने वैक्सीन लगवा ली। सभी हाथ उठे देखकर खुशी जताई। यह भी कहा कि सभी गारंटी लें कि हर व्यक्ति को वैक्सीन लगवानी है।
 
विज्ञापन
Up Cm And Bjp President Speech In Etah Over Samajwadi Party And Bsp
एटा: बूथ सम्मेलन में आए कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
मंत्रियों ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 11 बजे सैनिक पड़ाव पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले जिला विस्तारकों के साथ बैठक की। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री के पास दो बुलडोजर हैं। एक से सड़क बनाते हैं और एक से माफिया को ध्वस्त करते हैं।
लक्ष्मीनारायण चौधरी ने भी भरी हुंकार
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा पूर्व की सपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में कांवड़ियों पर गोली चलाई गई, अयोध्या में सरयू का पानी लाल कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथी की सरकार में कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई और राम मंदिर बन रहा है।
जेपी नड्डा का सपा पर प्रहार: कहा- हम गन्ना और वो जिन्ना की करते हैं बात, अखिलेश होते तो क्या राम मंदिर बन पाता
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed