सब्सक्राइब करें

एयर फोर्स डे: 'आसमान की आंख' से लैस है आगरा एयरबेस, बालाकोट एयरस्ट्राइक में था योगदान

न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Oct 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
Air Force Day Agra Air Base gave contribution in Balakot airstrike
एयर फोर्स डे - फोटो : IAF/ twitter

फरवरी 2019 में पुलवामा आंतकी हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हुई भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में आगरा एयरबेस का भी योगदान था। इस सर्जिकल स्ट्राइक में प्रयोग किए गए विमानों के लिए ईंधन यहां से भेजा गया था। भठिंडा से अर्ली वॉर्निंग जेट और खेरिया एयरबेस आगरा से मिड एयर रिफ्यूलिंग टैंकर ने उड़ान भरी थी। 



Air Force Day 2021: वो 11 बड़े मौके जब वायुसेना ने दिखाया पराक्रम...भारत को मिली विजय

आगरा का सैन्य हवाई अड्डा वायु सेना के लिए देश के अतिमहत्वपूर्ण सैन्य हवाई अड्डों में शुमार है। 15 अगस्त को आगरा एयर फोर्स स्टेशन ने अपना 83 वां स्थापना दिवस मनाया था। एयर फोर्स डे पर जानिए क्यों खास है आगरा का सैन्य हवाई अड्डा...

Trending Videos
Air Force Day Agra Air Base gave contribution in Balakot airstrike
आसमान में करतब करते वायुसेना के जवान (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा सैन्य हवाई अड्डे का निर्माण 1938 में हुआ था। पहले इस एयरपोर्ट का काम सिर्फ डाक पहुंचाना था। द्वितीय विश्व युद्ध में इस एयरबेस से अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने कई बार उड़ान भरी थी। अब यह वायु सेना का एक महत्वपूर्ण बेस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Force Day Agra Air Base gave contribution in Balakot airstrike
आगरा में करतब करते पैराट्रूपर्स (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा एयरबेस आसमान की आंख यानि अवॉक्स (एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) तकनीक से भी अपडेट है। बालाकोट में एयर स्ट्राइक में भी ताजनगरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा था। 
 
Air Force Day Agra Air Base gave contribution in Balakot airstrike
भारतीय वायुसेना का विमान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
बालाकोट एयरस्ट्राइक के लिए एयरक्राफ्ट को हवा में ईंधन उपलब्ध कराने वाले मिड एयर रिफ्यूलिंग टैंकर्स ने आगरा के एयरबेस से ही उड़ान भरी थी। 
विज्ञापन
Air Force Day Agra Air Base gave contribution in Balakot airstrike
बालाकोट एयरस्ट्राइक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : twitter
बालाकोट एयरस्ट्राइक में अवॉक्स ने भी आतंकी कैंपों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं थीं। इसके बाद फाइटर जेट ने वहां करीब एक हजार किलो बम गिराकर आतंकी शिविरों को तहस-नहस कर दिया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed