यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आज के छात्र ही राष्ट्र और समाज के भावी कर्णधार हैं। जीवन में लक्ष्य निर्धारण और कठिन परिश्रम करने से ही सफलता मिलती है। छात्र अभी से मेहनत करें और स्कूल और देश का नाम रोशन करें। सोमवार को धौलपुर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के डायमंड जुबली समारोह के रीयूनियन कार्यक्रम में वे बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए उन्होंने स्कूल के कैडेट्स को भारतीय सेना में शामिल होकर देश का नाम रोशन करने का आह्वान भी किया।
{"_id":"6369259f20d1c2270f4409b1","slug":"akhilesh-yadav-participated-in-diamond-jubilee-celebration-of-national-military-school-dholpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diamond Jubilee Celebration: धौलपुर के मिलिट्री स्कूल पहुंचे अखिलेश यादव, अपने गुरुजी से मिलकर हुए भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diamond Jubilee Celebration: धौलपुर के मिलिट्री स्कूल पहुंचे अखिलेश यादव, अपने गुरुजी से मिलकर हुए भावुक
Mon, 07 Nov 2022 09:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/धौलपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/धौलपुर
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Nov 2022 09:04 PM IST
सार
विज्ञापन
प्रदर्शनी का शुभारंभ करते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु व पुराने साथियों को साथ अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
अपने गुरु से मिलकर भावुक हुए अखिलेश
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में रीयूनियन कार्यक्रम में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपने गुरु एसपी मिश्रा से मिलकर भावुक हो गए। पुस्तकालय भवन के सामने प्रथम प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल केएल घई की प्रतिमा के अनावरण के दौरान जब गुरु और शिष्य का सामना हुआ तो अखिलेश ने आशीर्वाद लिया। गुरु ने भी उन्हें गले लगा लिया। इस दौरान उनके साथ गुजारे स्कूली जीवन के बेहतरीन पलों को याद भी किया।
पुरानी यादों को किया ताजा
- फोटो : अमर उजाला
पुराने साथियों से मिलकर ताजा कीं यादें
कैसे हो...। आजकल कहां हो...। धौलपुर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में आयोजित रीयूनियन में पूर्व छात्र जब मिले तो कुछ इसी अंदाज में बातचीत हुई और मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ।सोमवार को स्कूल की डायमंड जुबली समारोह में रीयूनियन में पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश कुशल राजनेता की बजाय स्कूल के पूर्व छात्र के अंदाज में नजर आए। संबोधन में औपचारिक बातें करने के बाद अखिलेश ने जार्जियन होने में जरा भी देर नहीं लगाई। मुंबई से रीयूनियन में शामिल होने धौलपुर आए पुराने साथी धर्मेंद्र जैन व अन्य दोस्तों से बातचीत के दौरान भी अखिलेश यादव अंदाज शिक्षण काल वाला ही दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने साथियों संग कराई फोटोग्राफी
- फोटो : अमर उजाला
पूछा पुराने साथियों का हाल
उन्होंने स्कूल के पुराने साथी और धौलपुर में आरएसी (राजस्थान आर्म्ड कांस्टबुलरी) के कमांडेंट पुष्पेंद्र सोलंकी, राजीव माथुर, पीयूष बडोला, रनवीर धनकर, विकास महाजन, संतोष त्रिपाठी, राजीव तोमर, शैलेश गोयल और अतुल अग्रवाल समेत अन्य से आत्मीयता से भेंट कर घर परिवार के हालचाल भी पूछा।
विज्ञापन
धौलपुर पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रविवार देर शाम धौलपुर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पुराने साथी अभिषेक छारी के घर पर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के पूर्व छात्रों की संस्था जार्जियंस एसोसिएशन ऑफ धौलपुर के अध्यक्ष वीर दिग्वेंद्र राणा की अगुवाई में एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर पुरानी यादें ताजा कीं। पूर्व सीएम यादव ने कहा कि जार्जियंस से ही धौलपुर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल का जोश और जुनून जिंदा है। इस जोश को बनाए रखें।