{"_id":"5cb3732ebdec2213e80713ed","slug":"ambedkar-jayanti-2019-image-shobha-yatra-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: झांकियों में नजर आई बाबा साहब के सिद्धांतों की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: झांकियों में नजर आई बाबा साहब के सिद्धांतों की झलक
Sun, 14 Apr 2019 11:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत रत्न, संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर में ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बाबा साहब के सिद्धांतों की झलक नजर आई।
शोभायात्रा का शुभारंभ जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया
- फोटो : अमर उजाला
नाला काजीपाड़ा स्थित आंबेडकर भवन पर शोभायात्रा का शुभारंभ जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार और एसएसपी अमित पाठक ने किया। उन्होंने फाइबर के हाथी पर विराजमान डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की आरती उतारी।
शोभायात्रा में शामिल फाइबर का हाथी
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को नाला काजीपाड़ा, चक्की पाट से निकाली गई शोभायात्रा में 75 झांकियां और 35 बैंड शामिल हुए। इन झांकियों में अनुसूचित जाति के हक की लड़ाई लड़ने और समाज की उपलब्धियों को दिखाया गया था। शहर में कई जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा सोमवार सुबह कहरई स्थित भीमनगरी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राेशनी से जगमग भीमनगरी
- फोटो : अमर उजाला
हाथी पर सवार बाबा साहब की प्रतिमा के पीछे कई झांकियां चलीं। इसके साथ दूसरा हाथी बिजलीघर चौराहा स्थित आंबेडकर चौराहा से रवाना किया गया। डा. भीमराव आंबेडकर समारोह एवं भीमनगरी आयोजन समिति केंद्रीय कमेटी की शोभायात्रा का शुभारंभ बसपा सेक्टर प्रभारी सुनील कुमार चित्तौड़, मनोज सोनी ने किया।
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल फाइबर का हाथी बैंड के साथ
- फोटो : अमर उजाला
टीला शेख मन्नू से फाइबर के हाथी पर विराजमान डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा निकाली गई। तीनों हाथी विभिन्न मार्गों से होते हुए बिजलीघर और वहां से चिम्मन पूड़ी वाला चौराहा पर पहुंचे। यहां से बैंडबाजे और झांकियां भी शोभायात्रा में शामिल हो गईं। शोभायात्रा में भगवान बुद्ध के संदेशों और डॉ. आंबेडकर के जीवन और आदर्शों को दर्शाते हुई झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में समिति महासचिव धर्मेंद्र सोनी, हीरा सिंह चंदेल, करतार सिंह रतीय, श्याम जरारी, धर्मपाल सिंह, केसी आनंद आदि मौजूद रहे।