फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंबेडकर जयंती पर आगरा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, झांकियों में दिखेगी सियासी-सामाजिक तस्वीर

Sun, 14 Apr 2019 10:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Apr 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
ambedkar jayanti 2019 shobhayatra in agra
आंबेडकर शोभायात्रा में शामिल होंगी ये झांकियां - फोटो : अमर उजाला
आज संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती है। इस मौके पर आगरा के नाला काजीपाड़ा से डॉ. आंबेडकर शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 75 झांकियों को शामिल किया गया है, लेकिन इन झांकियों में बाबा साहब के संदेश कम, राजनीतिक माहौल तथा उत्पीड़न के मामलों की झांकियां ज्यादा दिखाई जाएंगी। अनुसूचित जाति उत्पीड़न पर सुलगता भारत जैसे मामलों को झांकी में शामिल किया गया है, जबकि शोभायात्रा आयोजन समिति ने विवादित और राजनीतिक संदेश वाली झांकियों को ना लाने की अपील की थी।
ambedkar jayanti 2019 shobhayatra in agra
आंबेडकर शोभायात्रा में शामिल होंगी ये झांकियां - फोटो : अमर उजाला
डॉ. आंबेडकर जयंती पर रविवार की शाम को नाला काजीपाड़ा स्थित आंबेडकर भवन से हाथी पर सवार डॉ. आंबेडकर प्रतिमा के साथ शोभायात्रा को रवाना किया जाएगा। शोभायात्रा में जो झांकियां शामिल की गई हैं, उन्हें शोभायात्रा से पहले अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगला छऊआ, खंदारी, चक्की पाट, ताजगंज, ग्वालियर रोड समेत शहर के कई इलाकों में झांकियां तैयार की जा रही हैं।  
ambedkar jayanti 2019 shobhayatra in agra
आंबेडकर शोभायात्रा में शामिल होंगी ये झांकियां - फोटो : अमर उजाला
सुलगता भारत शीर्षक से एक झांकी में सहारनपुर दंगा और अनुसूचित जाति उत्पीड़न के मामलों को दिखाया गया है। फ्लैक्स पर दो अप्रैल के भारत बंद और एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन को दिखाया गया है। वहीं इन झांकियों में कई आपत्तिजनक तथ्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ambedkar jayanti 2019 shobhayatra in agra
आंबेडकर शोभायात्रा में शामिल होगी ये झांकी - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को झांकी में शामिल तो किया गया है लेकिन स्पष्ट रूप में नहीं। एक झांकी के फ्लैक्स में लड़ाकू विमान के साथ वाक्य लिखा गया है कि ‘मैं दुश्मन को तबाह कर दूंगा’ इसी तरह महिला शक्ति पर एक झांकी है जो प्रेरणादायक है। इनमें झलकारी बाई, लक्ष्मी बाई, अहिल्या बाई होल्कर, दुर्गावती समेत महिलाओं की वीरता को दिखाया गया है।
विज्ञापन
ambedkar jayanti 2019 shobhayatra in agra
कहरई में भीमनगरी का मंच - फोटो : अमर उजाला
डॉ. आंबेडकर जयंती एवं भीमनगरी  समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र जौनवार ने बताया कि कहरई भीमनगरी का उद्घाटन 15 अप्रैल को किया जाएगा। 16 अप्रैल को 101 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा, जिसमें बसपा के आगरा, अलीगढ़, बरेली जोन प्रभारी सुनील कुमार चित्तौड़ मुख्य अतिथि होंगे, जो सामूहिक विवाह समारोह में वर वधुओं को आशीर्वाद देंगे। इस आयोजन में मुख्य वक्ता बसपा नेता मनोज सोनी और श्रीभगवान शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो को आमंत्रित किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed