फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब और आसान होगी वृंदावन तक पहुंचने की राह, जाम से मिलेगी निजात, यह है योजना

Mon, 20 Jan 2020 04:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jan 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
another road will build from Yamuna Expressway to Vrindavan
वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में पहुंचने की राह अब और आसान होगी। बांकेबिहारी की नगरी में बढ़ रही वाहनों की समस्या को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन के लिए अब एक नया मार्ग बनने जा रहा है। प्रस्तावित यह मार्ग मांट कट से बेलवन होते हुए जुगलघाट तक पहुंचेगा। 136 करोड़ के इस प्रस्ताव पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सहमति दे दी है।
another road will build from Yamuna Expressway to Vrindavan
वृंदावन मार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में वाहनों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। शनिवार-रविवार को तो भीषम जाम की स्थिति हो जाती है। प्रशासनिक सर्वे के मुताबिक प्रतिदिन वृंदावन आने वाले वाहनों की संख्या पांच से छह हजार है। विभिन्न पर्वों पर यह संख्या प्रतिदिन 15 हजार से भी अधिक हो जाती है।
another road will build from Yamuna Expressway to Vrindavan
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य साथ में अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
वाहनों का दवाब होने से वृंदावन में जाम के कारण श्रद्धालुओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति से वृंदावन को छुटकारा दिलाने के लिए रविवार को निकुंज वन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष 136 करोड़ की लागत से बनने वाले नए मार्ग का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
another road will build from Yamuna Expressway to Vrindavan
वृंदावन मार्ग पर लगा जाम (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने बताया कि प्रस्तावित नया मार्ग यमुना एक्सप्रेसवे मांट कट से बेलवन होते हुए जुगलघाट वृंदावन परिक्रमा मार्ग तक बनेगा। यह मार्ग दो लेन होगा। इसकी कुल लंबाई 14.035 किमी है। 
विज्ञापन
another road will build from Yamuna Expressway to Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इस मार्ग से बेलवन की ओर यमुना पार क्षेत्र में ही पार्किंग की व्यवस्था होगी। एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों को यहां खड़ा करते हुए श्रद्धालु ई-रिक्शा या अन्य छोटे वाहनों से वृंदावन में मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे। इससे वृंदावन में जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed