Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Behind the beauty of Taj Mahal is plastic pollution Questions from 10 years Lisipriya Kangujam an international environmental activist
{"_id":"62b3e5800f80785ebb388f4d","slug":"behind-the-beauty-of-taj-mahal-is-plastic-pollution-questions-from-10-years-lisipriya-kangujam-an-international-environmental-activist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खूबसूरती पर दाग: ताजमहल के पीछे के दृश्य पर 10 साल की अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम के सवाल पर चकरा गए अधिकारी, दिया ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूबसूरती पर दाग: ताजमहल के पीछे के दृश्य पर 10 साल की अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम के सवाल पर चकरा गए अधिकारी, दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल की खूबसूरती के पीछे प्लास्टिक प्रदूषण... ये कहना है दस साल की अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसीप्रिया कं गुजम का। उन्होंने ताजमहल के पार्श्व में खड़े होकर ट्विटर पर एक फोटो साझा किया है। जिसमें ताजमहल के आगे नदी किनारे प्लास्टिक कचरा बिखरा पड़ा है। यह पोस्ट वायरल होने के बाद कमिश्नर अमित गुप्ता ने प्रशासन व नगर निगम से जवाब-तलब किया। नगर निगम ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि उस स्थान पर रोज सफाई कराई जाती है।
असम के मनीपुर गांव में जन्मी लिसीप्रिया छह साल की उम्र से पर्यावरण संरक्षण को लेकर दुनियाभर में मुहिम चला रही हैं। संसद भवन के सामन उन्होंने 2019 में पर्यावरण परिवर्तन कानून और शिक्षा नीति में पर्यावरण को शामिल करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया था। जिसके बाद 2019 में ही उन्हें स्पेन के मेड्रिड शहर में आयोजित यूनाइटेड नेशन्स क्लाइमेट कॉन्फ्रेंस (सीओपी-25) में सबसे युवा पर्यावरविद् के रूप में ख्याति मिली। अब तक 32 देशों की 4000 से अधिक संस्थाओं में पर्यावरण जागरुकता के लिए भ्रमण कर चुकी हैं।
2 of 5
लिसीप्रिया कंगुजम
- फोटो : अमर उजाला
लिसीप्रिया ने 21 जून को ट्विटर पर ताजमहल के पार्श्व में यमुना किनारे खड़े हुए अपना एक फोटो ट्वीट किया है। उनके हाथ में एक पोस्टर है। पोस्टर पर लिखा है ‘बिहाइंड द ब्यूटी ऑफ ताजमहल इज प्लास्टिक पॉल्यूशन’ यानी ताजमहल के खूबसूरती के पीछे प्लास्टिक प्रदूषण है।
3 of 5
लिसीप्रिया कंगुजम ट्वीट
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने लिखा है कि ताजमहल देखने के दौरान अपने यह नजारा देखा होगा। आप कह सकते है यह बहुत प्रदूषित है, लेकिन आपके पॉलिथीन बैग का एक टुकड़ा, पानी की बोतल ने इस हालात पैदा किए हैं। जब हर साल यहां लाखों लोग आते हैं। उनके इस फोटो को दो हजार से अधिक लोग रीट्वीट कर चुके हैं। सात हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल की पीछे का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
फोटो वायरल होने के बाद आगरा मंडल के कमिश्नर अमित गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया। जिसके बाद बुधवार को नगर निगम ने अधिकृत हैंडल से ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि जब यमुना नदी में जलस्तर घट जाता है तो प्लास्टिक कचरा इकठ्ठा हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल के पीछे बहती यमुना
- फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर अमित गुप्ता ने कहा कि हमारी टीम नियमित सफाई कराती है। इसके साथ ही बुधवार को मौके के फोटो भी निगम ने ट्वीट किए हैं। जानकारों के अनुसार यह फोटो 27 मई का बताया जा रहा है। लिसीप्रिया इन दिनों लखनऊ में क्लाइमेंट चेंज लॉ की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।