फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन: दूल्हा बने भगवान रंगनाथ, मंदिर परिसर में निकली बरात, गोदाम्मा जी के साथ रचाया विवाह

Fri, 14 Jan 2022 08:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Jan 2022 08:13 PM IST
विज्ञापन
bhagwan rangnath godamma ji vivahotsava in rangnath temple in vrindavan
भगवान रंगनाथ और मां गोदाम्मा का विवाहोत्सव - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन के प्रसिद्ध श्री रंगनाथ मंदिर में धानुर्मास महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान रंगनाथ और मां गोदाम्मा का विवाहोत्सव वैदिक परंपरानुसार आयोजित किया गया। इस दौरान दक्षिण भारतीय वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि के साथ पूरा मंदिर परिसर गोदा रंगमन्नार भगवान की जयकार से गुंजायमान रहा। तीर्थनगरी के विशालतम श्री रंगनाथ मंदिर में अनवरत जारी मंगल उत्सवों की श्रृंखला में पौष माह में मनाए जाने वाले धानुर्मास महोत्सव का वैष्णव परंपरा में विशेष महत्व माना गया है। 



मान्यता है कि लक्ष्मी स्वरूपा गोदाम्मा जी ने भगवान विष्णु को वर रूप में प्राप्त करने के लिए एक माह तक कठिन व्रत का निर्वहन किया था। वैष्णव संत विष्णुचित्त स्वामी के घर जन्म लेकर गोदाम्मा जी ने धनु संक्रांति से मकर संक्रांति तक भगवान विष्णु की उपासना करते हुए तिरुप्पवे स्त्रोत की रचना कर सस्वर पाठ किया था। इसी आस्था भाव के साथ मकर संक्रांति पर्व पर भगवान रंगनाथ और गोदाम्मा का दिव्य विवाहोत्सव आयोजित किया गया।

bhagwan rangnath godamma ji vivahotsava in rangnath temple in vrindavan
फूलों से सजाया गया रंगनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

रंगनाथ मंदिर की बारहद्वारी परिसर को रंग-बिरंगे कपड़ों व पुष्पों से सुसज्जित कर मां गोदाम्मा को विराजित किया गया। पंच दिवसीय विवाहोत्सव के अंतर्गत विगत महीने से कठिन व्रत का निर्वहन कर रहीं मां गोदाम्मा ब्रह्ममुहूर्त में स्नान आदि के बाद न तो वेणी गुंथन करती हैं। और न ही अन्य श्रृंगार करती हैं। व्रत पूर्ण होने पर भगवान उनकी इच्छानुसार पांचजन्य शंख, मंडप में बांधने के वितान, मंगल दीप आदि वस्तुएं प्रदान कर स्वीकृति देते हैं। 

bhagwan rangnath godamma ji vivahotsava in rangnath temple in vrindavan
डोली पर विराजमान मां गोदाम्मा - फोटो : अमर उजाला
विवाह दिवस पर गोदाम्मा जी का हल्दी चंदन का लेपन कर पवित्र नदियों के जल से अभिषेक तिरुमन्जन करके नए वस्त्र व स्वर्ण आभूषण से विशेष श्रृंगार किया जाता है। सुवासित केश तेल, चंदन, पुष्पों से केश विन्यास किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bhagwan rangnath godamma ji vivahotsava in rangnath temple in vrindavan
भगवान रंगनाथ और मां गोदाम्मा का विवाहोत्सव - फोटो : अमर उजाला
परंपरा के अनुसार दूल्हा बने भगवान रंगनाथ मंगल वाद्ययंत्र की ध्वनि के साथ बरात लेकर मंडप में पहुंचते हैं, जहां पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर गोदाम्मा जी के साथ विवाह की रस्में होती हैं।   
विज्ञापन
bhagwan rangnath godamma ji vivahotsava in rangnath temple in vrindavan
भगवान रंगनाथ और मां गोदाम्मा का विवाहोत्सव - फोटो : अमर उजाला
रंगनाथ मंदिर में भगवान गोदा रंगनाथ विवाहोत्सव पर गोदा रंगमन्नार भगवान की जयजयकार के साथ माला बदली का मनोहारी दृश्य देखकर भक्त आल्हादित हो गए। मंदिर प्रबंधन द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए भक्तों को दर्शन कराए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed