{"_id":"6a03f40e2c3e3f28570bc2e6","slug":"birthday-celebration-turns-into-tragedy-as-four-drown-in-yamuna-death-2026-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबकर चार की मौत: एक दूसरे को बचाने की कोशिश, गहरे पानी में डूबते चले गए; लाशें देख फट पड़ा कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबकर चार की मौत: एक दूसरे को बचाने की कोशिश, गहरे पानी में डूबते चले गए; लाशें देख फट पड़ा कलेजा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 13 May 2026 09:16 AM IST
सार
जन्मदिन की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं, जब यमुना में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में सभी गहरे पानी में समा गए, जिससे पूरे इलाके में शोक फैल गया।
विज्ञापन
यमुना हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना में मंगलवार को खेल-खेल में नहाने गईं चार जिंदगियों का सूरज हमेशा के लिए अस्त हो गया। हादसे के बाद घाट पर शव निकाले जाने पर महिलाओं की चीत्कार और पुरुषों की आंखों से बहते आंसू देखकर हर किसी की रूह कांप गई। रोते-बिलखते परिजन को संभालने वाले भी हुए लोग खुद भी रो पड़े।
Trending Videos
विलाप करती युवती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यहां से ही महक, काजल सहित सातों लोग नहाने के लिए उतर गए। उन्हें नहीं पता था कि जिस स्थान पर वो नहा रहे हैं, वहां पर पानी गहरा है। एक-एक जब वो डूबने लगे। यह देखकर दूसरों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वो भी डूब गए। घाट पर माैजूद गोताखोरों ने देखकर दो को बचा लिया। इसके बाद परिजन को जानकारी हुई। बच्चों के डूबने का पता चलने पर घर की महिलाएं, पुरुष और मोहल्ले के लोग दाैड़ पड़े। एक घंटे में तीन के शव निकलते ही कोहराम मच गया। महिलाएं चीखने लगीं। सबसे आखिर में विक्की को निकाला गया तो चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मना किया, फिर भी नहीं माने
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी लोग जब घाट पर आए तो किनारे पर पानी की गहराई अधिक होने की वजह से मना भी किया, लेकिन वह नहीं माने। सभी ने एक साथ नदी में छलांग लगा दी, लेकिन कुछ ही देर में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना कमला नगर और ट्रांस यमुना पुलिस, गोताखोर और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। बाद में एसडीआरएफ को भी बुला लिया गया।

यमुना में चलती सर्च
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
9 महीने पहले हुई थी कान्हा के पिता की माैत
13 वर्षीय विक्की का शव मिलने पर परिजन बेहाल हो गए। उन्होंने एंबुलेंस रोककर पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इससे हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजन को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कान्हा के पिता रिंकू उर्फ आकाश की नौ महीने पहले ही हृदयाघात से मौत हुई थी। कान्हा की मौत की खबर से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार पर अब दुखों का पहाड़ टूट गया।

यमुना से शव निकालते गोताखोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक-दूसरे को बचाने में डूबते चले गए
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बालक विक्की के डूबने पर बाकी युवक-युवतियां उसे बचाने के लिए आगे बढ़े और देखते ही देखते सभी गहरे पानी में फंस गए। संध्या ने बताया कि कान्हा ने कई बच्चों को बाहर खींचने की कोशिश की थी। काजल भी दूसरों को बचाने नदी में गई थी, लेकिन वह खुद डूबने लगी। बाद में किसी तरह किनारे पहुंची, जहां उसे लोगों ने बाहर निकाल लिया।