फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: रैली में समर्थन देने पहुंचे पूर्व सैनिक, मंत्री-विधायकों को मंच पर जगह नहीं

Fri, 24 Jan 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bjp Chief Jp Nadda Rally Support For Caa Agra Ex Armyman and Woman Reach
नागरिकता कानून पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली - फोटो : अमर उजाला
रैली स्थल पर बनाए गए मुख्य मंच पर भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, सुनील बंसल, गोविंद नारायण शुक्ल, सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, मेयर नवीन जैन को ही स्थान मिल सका। प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, उदयभान सिंह व लखनऊ से आए मंत्रियों को भी मुख्य मंच पर जगह नहीं मिल सकी।
Bjp Chief Jp Nadda Rally Support For Caa Agra Ex Armyman and Woman Reach
रैली में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्मकुमारी - फोटो : अमर उजाला
रैली में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पीपल मंडी और शाहगंज शाखाओं की ब्रह्मकुमारी भाई और बहनों ने हिस्सेदारी की। वह अपने हाथों में वी सपोर्ट सीएए की तख्तियां लिए हुए थीं। पीपल मंडी की दर्शना बहन व शाहगंज की ममता बहन के साथ ब्रह्मकुमारी आई थीं। उनका कहना था कि शरणार्थियों को नागरिकता देने वाले कानून से किसी को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। यह कदम स्वागत योग्य है। 
Bjp Chief Jp Nadda Rally Support For Caa Agra Ex Armyman and Woman Reach
एक्स सर्विसमैन ने लगाए मोदी-योगी के नारे - फोटो : अमर उजाला
रैली में पूर्व सैनिकों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी, आगरा यूनिट के सचिव प्रताप सिंह चाहर ने बताया कि पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में गैर मुस्लिमों की स्थितियां बेहद खराब हैं। ऐसे में सीएए कानून से ऐसे मजबूर और बेबस लोगों को सम्मान के साथ जीने का हक मिल सकेगा। पूर्व सैनिक अपने हाथों में सीएए के समर्थन में लिखीं पट्टिकाएं लेकर आए थे। इस दौरान युद्ध में दोनों पैर गंवाने वाले सेना मेडल विजेता राजन मेहरा, महेश कुमार चाहर, राजेंद्र सिंह समेत 50 से अधिक पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp Chief Jp Nadda Rally Support For Caa Agra Ex Armyman and Woman Reach
कोठी मीना बाजार में आए लोग - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर के नेतृत्व में आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा के किसान रैली में भाग लेने पहुंचे। बिचपुरी ब्लाक से जिलाध्यक्ष जल सिंह फौजदार, धर्मेंद्र कुमार, ऋषि कुमार, केशवदेव शर्मा, रतन सिंह, महावीर प्रधान समेत दर्जनों किसानों ने हिस्सेदारी की। 
 
विज्ञापन
Bjp Chief Jp Nadda Rally Support For Caa Agra Ex Armyman and Woman Reach
नागरिकता कानून समर्थन रैली में भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
भाजपा बृज क्षेत्र की ओर से आयोजित रैली में जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय शिवहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, हेमेंद्र शर्मा, भवानी सिंह, शरद चौहान, सुमित उपाध्याय, बॉबी वर्मा, केके भारद्वाज, सुनील कर्मचंदानी, मंडल अध्यक्ष धीरज जैन, आरएसएस के स्वयंसेवकों में हरीशंकर, अशोक कुलश्रेष्ठ, केशव, मनमोहन निरंकारी, राजीव लवानिया, देवेंद्र शुक्ला, कृष्णा शर्मा, अमित गौड़, डब्बू पंडित आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed