फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: नागरिकता कानून पर भाजपा की रैली, विरोध की आशंका पर कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी

Thu, 23 Jan 2020 04:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Jan 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
Bjp Rally For CAA Tight security In Agra
ड्रोन से निगरानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सुरक्षा ड्यूटी में 1500 सिपाही ,450 दरोगा, चार कंपनी पीएसी लगाई गई। खेरिया एयरपोर्ट से लेकर कोठी मीना बाजार तक रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई। 

घरों की छत पर फोर्स तैनात

Bjp Rally For CAA Tight security In Agra
रैली स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार के आस पास रहने वाले 500 परिवारों का पुलिस ने सत्यापन किया था। जनसभा स्थल के आस पास ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी गई। वहीं नागरिकता कानून के विरोध की आशंका पर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में बुधवार रात को ही पुलिस तैनात कर दी गई।
Bjp Rally For CAA Tight security In Agra
एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की। पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए। इसके बाद अधिकारियों ने रैली स्थल को चेक किया। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp Rally For CAA Tight security In Agra
वीआईपी रूट पर ड्रोन से निगरानी - फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार के आसपास घरों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। रैली स्थल की ओर आने वाले रास्तों पर वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। आसपास के मोहल्लों में पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग के अधिकारी भी रहेंगे। 
विज्ञापन
Bjp Rally For CAA Tight security In Agra
एडीजी अजय आनंद, आईजी ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
शहर में अन्य मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी फोर्स रहेगी। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए साइबर सेल को लगाया गया है। 11 पार्किंग स्थल पर भी फोर्स रहेगी। बाहर से भी पुलिस फोर्स बुलाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed