सब्सक्राइब करें

बीटेक छात्र की खुदकुशी: साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार, भाजपा नेता के बेटे की मौत के मामले में आया नया मोड़, छात्रा से करना चाहता था दोस्ती

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Apr 2022 11:24 AM IST
विज्ञापन
Bjp leader son death case Cyber cafe operator arrested in agra
बीटेक छात्र ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

न्यू आगरा के देवी नगर में भाजपा नेता अनूप तिवारी के बेटे बीटेक छात्र धनंजय की खुदकुशी के मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपी मयंक शर्मा को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह साइबर कैफे संचालक है। उसकी एक छात्रा के चक्कर में धनंजय से कहासुनी हो गई थी। अनूप तिवारी भाजपा कैलाश मंडल के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह व्यापारी भी हैं। उनका बड़ा बेटा धनंजय (21) आरबीएस कॉलेज, बिचपुरी में मैकेनिकल में बीटेक चतुर्थ वर्ष का छात्र था। नौ अप्रैल की सुबह धनंजय कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे फंदे में लटका मिला था। डायरी के पेज पर सुसाइड नोट लिखा मिला था, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए मयंक शर्मा, संचित गुप्ता और मयंक के भाई को जिम्मेदार ठहराया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

Trending Videos
Bjp leader son death case Cyber cafe operator arrested in agra
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
पिता अनूप तिवारी ने तहरीर में आरोप लगाया था कि तीनों युवकों ने बेटे को होली की दूज पर वजीरपुरा स्थित मॉल के पास बेल्ट से पीटा था। 20 हजार रुपये और मोबाइल की मांग की थी। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे धनंजय अवसाद में था। वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp leader son death case Cyber cafe operator arrested in agra
आगरा का न्यू आगरा थाना - फोटो : अमर उजाला

थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि धनंजय ने अपने सुसाइड नोट में एक छात्रा  का भी जिक्र किया था। छात्रा  से पूछताछ की गई। उसने बताया कि बाग मुजफ्फर खां निवासी मयंक से उसकी दोस्ती है। धनंजय उसका दोस्त नहीं था। धनंजय उससे दोस्ती चाह रहा था। मगर, उसने इंकार कर दिया था। खुदकुशी से पहले धनंजय ने उसे कॉल किया था। 

Bjp leader son death case Cyber cafe operator arrested in agra
करौली में युवक की हत्या मामले में दोस्त गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
सोमवार को आरोपी मयंक शर्मा को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ में पता चला कि उसने सेंट जोंस कालेज से वर्ष 2020 में बीबीए किया है। अब साइबर कैफे चलाता है। तीन साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती छात्रा से हुई थी। दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। 
विज्ञापन
Bjp leader son death case Cyber cafe operator arrested in agra
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

धनंजय भी छात्रा से दोस्ती करना चाहता था। इस पर दोनों की कहासुनी हो गई थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एक  की गिरफ्तारी हो गई है। विवेचना जारी है। अगर, अन्य भी संलिप्त पाए जाते हैं तो उन पर भी कार्रवाई होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed