फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा बवाल: छात्रा का पहला बयान- बालिग हूं...अपनी मर्जी से आई हूं, हम एक साथ ही रहेंगे

Tue, 19 Apr 2022 10:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Apr 2022 10:39 AM IST
सार

रुनकता से जिम संचालक युवक के साथ गई छात्रा की पुलिस ने दिल्ली से बरामदगी कर ली। इसके बाद उसे आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। पांच दिन में भी छात्रा  के कोर्ट में बयान नहीं हुए हैं।
 

विज्ञापन
Runkta uproar if girl is not standing on statement given then Sajid problems will increases
Agra Ruckus - फोटो : अमर उजाला
कस्बा रुनकता की छात्रा  पांच दिन से आशा ज्योति केंद्र में हैं। पुलिस सोमवार को भी उसके कोर्ट में बयान दर्ज नहीं करा सकी। पुलिस का तर्क है कि छात्रा ने स्वास्थ्य खराब होने की वजह से अभी बयान देने से इंकार किया है। उससे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। छात्रा  की उम्र 22 साल है। वह पीजी की छात्रा है। वह 11 अप्रैल को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने कस्बा के जिम संचालक साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने छात्रा  बुधवार को दिल्ली से बरामद कर ली थी। युवक पुलिस के हाथ नहीं आया था। युवक और छात्रा  की शादी के कागजात सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। बरामदगी के बाद पुलिस ने बयान दर्ज कर उसे आशा ज्योति केंद्र में रखवाया था। शुक्रवार को साजिद, उसके भाई और चाचा के घर में आगजनी कर दी गई थी।
Runkta uproar if girl is not standing on statement given then Sajid problems will increases
जल उठा रुनकता - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को छात्रा के बयान नहीं दर्ज कराए जा सके थे। सोमवार को भी पुलिस छात्रा  को कोर्ट में बयान दर्ज कराने नहीं ले गई। पुलिस का कहना है कि छात्रा  ने स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कही है। इस कारण उसे नहीं लेकर गए हैं। एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि अब मंगलवार को पुलिस टीम उसे लेकर जाएगी। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। बता दें छात्रा के बुधवार को कुछ वीडियो वायरल हुए थे। इसमें वो कह रही थी कि मैं बालिग हूं। अपनी मर्जी से आई हूं। युवक भी अपनी उम्र बता रहा है। छात्रा कहती है कि जो एफआईआर कराई गई है, वो गलत है। उसे रद कर दिया जाए।

Runkta uproar if girl is not standing on statement given then Sajid problems will increases
जल उठा रुनकता - फोटो : अमर उजाला

छात्रा बालिग है। पुलिस को दिए बयान में अपनी मर्जी से जाने की बात कही थी। साजिद के साथ उसकी शादी के दस्तावेज वायरल हो चुके हैं। साजिद ने हिंदू धर्म अपनाकर शादी कर ली। कोर्ट में बयान के बाद तय होगा कि छात्रा  कहां जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Runkta uproar if girl is not standing on statement given then Sajid problems will increases
जल उठा रुनकता - फोटो : अमर उजाला

अगर, छात्रा  अपहरण की बात कहती है तो साजिद आरोपी बन जाएगा और उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। वहीं छात्रा साजिद के साथ जाने की कहती है तो कोर्ट के आदेश का पालन होगा।

विज्ञापन
Runkta uproar if girl is not standing on statement given then Sajid problems will increases
रुनकता में पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दो दिन बाजार बंद होने के बाद रविवार को खुल गया था। सोमवार को भी बाजार खुला। रौनक भी लौटने लगी है। गलियों में पसरा सन्नाटा भी दूर होने लगा है। अब लोग यही कह रहे हैं कि तोड़फोड़ और आगजनी करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed