शादियों में दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराने का चलन बढ़ता जा रहा है। आगरा के खेरागढ़ में हुआ एक विवाह हेलीकॉप्ट को लेकर खासा चर्चा में रहा। इस शादी समारोह में दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई। दूर-दराज से लोग हेलीकॉप्टर देखने के लिए लोग यहां पहुंचे। ये शादी शहर से लेकर देहात तक चर्चा में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्व उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के पुत्र जितेन्द्र चौहान का विवाह मोनिका सिंह पुत्री रणबल सिंह सिकरवार के साथ हुआ था। विवाह समारोह रघुकुल महाविद्यालय, बकालपुर में सोमवार को संपन्न हुआ, जिसे देखने लोग पहुंचे। आसमान में छाई धुंध की वजह से हेलीकॉप्टर मंगलवार को देरी से पहुंचा। दंपती की विदा देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। हेलीकॉप्टर की अनुमति शादी समारोह में थी। जिसके चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रही। लोग विदाई के दौरान दूल्हा-दुल्हन के साथ हेलीकॉप्टर देखने के लिए उमड़ पड़े।
{"_id":"61af1dd88aff672955408eb4","slug":"bride-and-groom-arrived-in-helicopter-in-kheragarh-village","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा कराकर आया दूल्हा, देखने वालों का लग गया हुजूम, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा कराकर आया दूल्हा, देखने वालों का लग गया हुजूम, तस्वीरें
Tue, 07 Dec 2021 02:16 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
आगरा: हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलीकॉप्टर देखने के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विवाह समारोह में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए थे। मंगलवार दोपहर 12 बजे दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई। इस विवाह की आसपास के गांवों में खासी चर्चा हेलीकॉप्टर को लेकर रही। हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लाने की अनुमति जिलाधिकारी से ले ली गई।
आगरा: दूल्हा-दुल्हन के साथ परिजन
- फोटो : अमर उजाला
भानुप्रताप सिंह चौहान भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे बृज क्षेत्र से लेकर प्रदेश तक में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी बहू के रूप में आ रहीं मोनिका सिंह पिछले राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। मोनिका सिंह ने निर्भया प्रकरण के विरोध में आगरा कॉलेज से भगवान टॉकीज तक रैली निकाली थी। पुलिस के रोके जाने पर भी वे रुकी नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई
- फोटो : अमर उजाला
दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराने के दौरान गांव में उड़नखटोला देखने वालों का हुजूम इकट्ठा हो गया। हेलीकॉप्टर के लिए गांव में हेलीपैड भी बनाया गया था।
विज्ञापन
दुल्हन की हुई विदाई
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक उनके गांव में ऐसी कोई शादी नहीं हुई है, जिसमें हेलीकॉप्टर आया हो। आसपास के गांव के लोग यहां पर हेलिकॉप्टर से पहुंचे दूल्हा-दुल्हन को देखने आए थे।
आगरा में बवाल: बाइक रैली के दौरान भिड़े पूर्व मंत्री और पूर्व ब्लॉक प्रमुख के समर्थक, जमकर हुआ पथराव, कई गाड़ियां चकनाचूर
आगरा में बवाल: बाइक रैली के दौरान भिड़े पूर्व मंत्री और पूर्व ब्लॉक प्रमुख के समर्थक, जमकर हुआ पथराव, कई गाड़ियां चकनाचूर