सब्सक्राइब करें

बाढ़ ने किया बेघर... टीलों पर बसेरा: चंबल नदी के रौद्र रूप से हाहाकार, आगरा के बाह में ऐसे हैं हालात

न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
chambal river flood villagers migrated due to flood in agra
चंबल की बाढ़ के कारण ग्रामीणों ने किया पलायन - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले के बाह तहसील क्षेत्र में चंबल नदी खतरे के निशान से पांच मीटर ऊपर बह रही है। गुरुवार को चंबल नदी का जलस्तर बढ़कर 135.70 मीटर पर पहुंच गया। जबकि खतरे का निशान 130 मीटर पर है। बाढ़ का पानी आसपास के कई गांवों में घुस गया है। घर और स्कूल डूब गए हैं। प्रशासन की टीमें गांवों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में जुटी है। 



संबंधित खबर- चंबल की बाढ़ से हाहाकार: आगरा के कई गांवों में घुसा पानी, घर-स्कूल डूबे, एनडीआरएफ बुलाने की मांग

बाढ़ के डर से ग्रामीण खुद भी पलायन कर रहे हैं। पिनाहट में बाढ़ प्रभावित 12 से अधिक गांवों के लोगों ने रातभर दहशत में अपने मासूम बच्चों और पालतू जानवरों के साथ बीहड़ के ऊंचे टीलों पर रात बिताई है। प्रशासन की टीमें इन ग्रामीणों तक राशन व अन्य जरूरी सामान पहुंचाने में जुटी हैं। गुरुवार को जिले के आला अधिकारियों के साथ बाह विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया।


 

Trending Videos
chambal river flood villagers migrated due to flood in agra
135 मीटर के पार पहुंचा चंबल का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
चंबल नदी का जलस्तर थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बाह तहसील के 38 गांवों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीण पलायन कर रहे हैं। गुरुवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान से पांच मीटर ऊपर 135.70 मीटर तक पहुंच गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
chambal river flood villagers migrated due to flood in agra
बाढ़ प्रभावित गांव में विधायक और डीएम, एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह, एसएसपी मुनिराज जी. के साथ बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया। अधिकारियों ने राहत-बचाव को लेकर राजस्व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। 
chambal river flood villagers migrated due to flood in agra
टीलों पर रहने को मजबूर हुए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
चंबल के बाद यमुना और उटंगन नदी भी उफान पर हैं। बाह में तीनों नदियों ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। बाढ़ के कारण कई परिवार बेघर हो गए हैं। ये परिवार खुले आसमान के नीचे बीहड़ के ऊंचे टीलों पर रहने को मजबूर हैं। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को राशन पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
chambal river flood villagers migrated due to flood in agra
कई गांवों से पलायन - फोटो : अमर उजाला
बाह तहसील क्षेत्र में चंबल नदी किनारे बसे 38 में से 14 गांव सर्वाधिक प्रभावित हैं। रास्तों से लेकर स्कूल और घरों में पानी भरने से पलायन शुरू हो गया है। विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। करीब 22 हजार लोगों के बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed